फ्रेश दिखेगा मेकअप, बस अपनाएं ये टिप्स – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

मेकअप को लड़कियां कई तरीकों से करती हैं, लेकिन मौसम के कारण ये पूरी तरह से बिगड़ सकता है। यहां कुछ टिप्स बता रहें हैं जिसे अपनाकर मेकअप लॉन्ग लास्टिंग बना रहेगा।बारिश के मौसम में उमस बढ़ जाने से मेकअप बहने लगता है। ऐसे में ये काफी पैची और भद्दा दिखता है। इस तरह का मेकअप आपके लुक को भी पूरी तरह से खराब कर सकता है। साथ ही ऐसा होना आपके कॉन्फिडेंस लेवल को कम कर सकता है। हालांकि, आप कुछ टिप्स को अपनाकर आप मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बना सकते हैं। यहां देखें कुछ टिप्स-

कैसे बनाएं मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग-

1) स्क्रबिंग करें- फ्लॉलेस मेकअप के लिए सही स्किन का होना बेहद जरूरी है। ऐसे में मेकअप से पहले स्किन को अच्छे से एक्सफोलिएट करें। इसके लिए कॉफी का इस्तेमाल करें या फिर बेसन भी यूज कर सकते हैं। 

2) सेटिंग पाउडर- मेकअप को लॉन्ग लास्टिंग बनाने के लिए उसे सही तरह से सेट करना जरूरी है। मेकअप पूरा हो जाने के बाद सेटिंग पाउडर का इस्तेमाल जरूर करें। 

3) बर्फ लगाएं- बर्फ लगाने से आपका मेकअप लंबे समय तक टिका रहता है। इसके लिए चेहरे को साफ करें और फिर बर्फ को सूती कपड़े में लपेटकर अपने चेहरे पर लगाएं। चाहें को एक कटोरे में ठंडा पानी और बर्फ डाल कर, अपने चेहरे पर इसे लगाएं। 4) परतों से बचें- मेकअप को फ्लॉलेस बनाना है तो इसे सिंगल लेयर में अप्लाई करें। ऐसा करने पर मेकअप पैची नहीं होगा और साथ ही ये लंबे समय तक टिका रहेगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here