इमरान हाशमी ने जख्मी होने की खबर पर कही ये बात जानिए? – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

 जन्नत एक्टर इमरान हाशमी को लेकर कल एक बड़ी खबर सामने आ रही थी। हाल ही में पहलगाम में अपनी आगामी फिल्म ग्राउंड जीरो की शूटिंग कर रहे एक्टर और क्रू पर कुछ अंजान लोगों ने पत्थरबाजी की जिस पर अब एक्टर ने रिएक्ट किया है।

इमरान हाशमी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ग्राउंड जीरो’ की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग के लिए एक्टर हाल ही में जम्मू कश्मीर पहुंचे थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म की शूटिंग खत्म करने के बाद जब इमरान हाशमी अपने कुछ क्रू मेम्बर्स के साथ घूमने निकले तो उस दौरान कुछ अंजान लोगों ने एक्टर पत्थरबाजी की। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये भी कहा गया था कि पत्थरबाजी के दौरान एक्टर घायल हो गए थे और उन्हें थोड़ी चोट आई थी। अब अपने इंजरी होने की खबर पर इमरान हाशमी ने रिएक्ट किया।

 हाशमी ने जख्मी होने की खबर पर कही ये बात

‘ग्राउंड जीरो’ एक्टर इमरान हाशमी ने अपने जख्मी होने की खबर को गलत बताते हुए एक ट्वीट किया और फैंस की चिंता को दूर किया। ‘मर्डर’ एक्टर इमरान हाशमी ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा, ‘कश्मीर के लोग बहुत ही अच्छे और तहे दिल से स्वागत करने वाले हैं। श्रीनगर और पहलगाम में शूटिंग करने का अनुभव बहुत ही शानदार रहा है। पत्थरबाजी के दौरान मेरे जो जख्मी होने की खबर आ रही है, वह सरासर गलत है’। इमरान हाशमी ने इस बात को नकारा नहीं कि वहां पर पत्थरबाजी नहीं हुई है।

इमरान हाशमी के फैंस ने ली चैन की सांस

पहलगाम में हुई पत्थरबाजी की खबर को सुनने के बाद इमरान हाशमी के फैंस काफी चिंतित हो गए थे। एक्टर के इस ट्वीट के बाद अब फैंस ने राहत की सांस ली है और इमरान हाशमी के ट्वीट पर रीट्वीट करते हुए फैंस उन्हें अपना ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं। आपको बता दें कि पत्थरबाजी के मामले में पहलगाम पुलिस थाने में कुछ लोगों पर मामला दर्ज हुआ और उन पर 147, 148, 370, 336, 323 धारा लगाई गई।

ग्राउंड जीरो में इस एक्ट्रेस के साथ इमरान हाशमी आएंगे नजर

फिल्म ग्राउंड जीरो की बात करें तो इस फिल्म में इमरान हाशमी एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह मराठी एक्ट्रेस सई तमहांकर के साथ रोमांस करेंगे। इस फिल्म में इन दोनों के अलावा जोया हुसैन भी नजर आएंगी। इमरान हाशमी की आगामी फिल्म का निर्देशन मराठी फिल्मों के डायरेक्टर तेजस देऊस्कर कर रहे हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here