यहां जानिए कैसा रहेगा मोहाली का मौसम,क्या कहती है पिच रिपोर्ट – 24×7 Khabre Fatafat

0
6

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच पीसीए क्रिकेट स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा। आइए जानते हैं यहां कैसा रहेगा मौसम और क्या कहती है पिच रिपोर्ट।

 3 मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया मोहाली के पीसीए आइएस बिंद्रा स्टेडियम पर ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह एक अच्छा अभ्यास मैच होगा जहां दोनों टीमे अपने परफेक्ट इलेवन को तलाशने की कोशिश करेगी। दोनों टीमों के हालिया प्रदर्शन की बात करें तो जहां ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीत कर यहां पहुंची है तो वहीं टीम इंडिया एशिया कप के फाइनल में पहुंचने में नाकाम रही थी। ऐसे में टीम इंडिया के पास वर्ल्ड कप से पहले मोमेंटम हासिल करने का मौका होगा।टी20 क्रिकेट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया की तुलना में भारत का पलड़ा ज्यादा भारी है क्योंकि अब तक हुए 23 मुकाबलों में 13 में भारत को जीत मिली है जबकि 9 मुकाबले ऑस्ट्रेलिया के नाम रहे हैं। इस सीरीज में टीम इंडिया ऑन पेपर भी मजबूत नजर आ रही है। एशिया कप में टीम की गेंदबाजी एक्सपोज हुई थी लेकिन इस सीरीज के माध्यम से जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के वापसी करने से गेंदबाजी मजबूत हुई है। यह मैच शाम 7 बजे मोहाली के पीसीए आइएस बिंद्रा स्टेडियम में होगा इसलिए यहां के मौसम और पिच रिपोर्ट पर भी बहुत कुछ निर्भर करेगा।

कैसा रहेगा मोहाली का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शाम में तापमान करीब 25-27 डिग्री रहने का अनुमान है। आर्द्रता 70 प्रतिशत रहने की उम्मीद है जबकि इस मैच में ओस की भूमिका महत्वपूर्ण साबित होगी। दोपहर में तूफान का अनुमान है और बारिश की संभावना 25 प्रतिशत बताई जा रही है।

क्या कहती है पिच रिपोर्ट

ओस को देखते हुए टॉस की भूमिका अहम हो जाती है और इस पिच पर टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। इस मैच के पिछले रिकॉर्ड की बात करें तो 2018 से यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का दबदबा रहा है। 11 मैचों में से 7 में चेज करने वाली टीम जीती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here