एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या सम्पन्न – दैनिक खबरें फटाफट

0
9
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या

पाली। राजस्थान कलाकार मंच के बैनर तले मोदी जी के जन्मदिन पर आयोजित की गई विशाल भजन संध्या एक शाम माता पिता के नाम सम्पन्न हुई। राजस्थान कलाकार मंच के संस्थापक अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह मण्डली ने बताया किसेंट पॉल स्कूल के शिव कॉलोनी में मोदी के जन्मदिन पर होने वाली विशाल भजन संध्या एक शाम माता पिता के नाम का आयोजन सम्पन्न हुआ, जिसमें जालोर, सिरोही, जोधपुर, बाड़मेर व पाली जिले के दर्जनों कलाकारों ने अपने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी।

एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या

इसी कार्यक्रम के तहत दिन में पीएम मोदी का जन्मदिन बच्चों के बीच मनाते हुए शिव कॉलोनी, गवारिया बस्ती, चिमनपुरा व सम्राट कॉलोनी के बच्चो में शिक्षा सामग्री बांटी गई। जिसमें बच्चो को पेंसिल, रबर, शार्पनर, पैन, बस्ता, पानी की बोतल, बिस्किट और चॉक्लेट बांटी गई तथा जन्मदिन का गीत बच्चो के साथ गाकर मोदी जी को जन्मदिन की बधाई दी गई और उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की गई और रात को 9 बजे विशाल भजन संध्या प्रारंभ हुई जिसमें गणपति वंदना प्रवीण कुमार माली शिवगंज ने सुनाई, गुरु वंदना श्रवण सिंह राजपुरोहित जालोर ने सुनाकर तालियां बटोरी, शिव वंदना अशोक झुरिया पाली ने सुनाकर लोगो को झूमने पर मजबूर कर दिया, उसके बाद भास्कर राठौड़ मुम्बई, सुनिल बीकानेरी ने समा बांध दिया और मुख्य अतिथि रेखा राकेश भाटी के आते ही राकेश भाटी के गाने की फरमाइश जनता करने लगी तब गजेन्द्र सिंह मण्डली ने राकेश भाटी के गीत तेरे पाँव के छालों को हमने सबने देखा है तू आगे बढ़ भाटी तेरे साथ मे रेखा है सुनाकर सबको भाव विभोर कर दिया तथा पूरी जनता राकेश भाटी जिंदाबाद के नारे लगाने लगी।

एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या

इसी कार्यक्रम में फिल्म कलाकार प्रकाश सिंह जी राजपुरोहित ढालोप वालो को 2 मिनट का मौन रखकर सभी जनमानस ने श्रद्धांजलि दी और गजेन्द्र सिंह मण्डली ने ए मेरे दोस्त लौट के आजा बिन तेरे जिंदगी अधूरी है सुनाकर सबकी आंखे नम करदी उसके बाद नृत्य कलाकारा दुर्गा जालोर, जसाराम जालोर और ओम प्रकाश जोधपुर नें ऐसा नृत्य किया कि महिलाएं व पुरुष भी पांडाल में नाचने लगे। पिंटू आहूजा पाली, हिमताराम दमामी जालोर, रणजीत चैहान जालोर, भगवती प्रसाद सैन पाली, घीसुलाल सोनी गुंदोज, रमेश गुजरिया, हनुवंत सिंह, कंचन जोधावत आदि नें सुपर डुपर हिट भजनों की प्रस्तुति दी।

एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या

इस कार्यक्रम में माता पिता के लिए फिल्म कलाकार पूरण दमामी उतवण और बाल कलाकार कृष्णा साहू पाली ने शार्ट फिल्म माँ बाप भगवान केविजे के डायलॉग बोलकर सबको हैरान कर दिया बहुत बड़ा मेसेज जनता के सामने रखा कि आज के बच्चे अपने माँ बाप की सेवा तभी करेंगे जब वो अपने माता पिता को उनके माता पिता की सेवा करते हुए देखेंगे और इस भजन संध्या में देवाराम डांगी गुंदोज ने समय समय पर सभी जानवरो की आवाजें अपने मुँह से निकाल कर सबको हंसने पर मजबूर कर दिया और सकाराम जालोर ने भी बहुत ही बैहतरीन अभिनय किया।

एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या

इस विशाल भजन संध्या में जो लोग अपने अपने माता पिता को साथ लेकर आए थे तो उनका व उनके माता पिता का साफा, माला, पुष्प वर्षा करके व मोमेंटो देकर भव्य स्वागत किया जिसके तहत कुंदन सिंह राजपुरोहित के माताजी पैपी देवी राजपुरोहित, नरेन्द्र जोशी के माता पिता भँवर लाल व शांति देवी जोशी, कालू राम साहू, भगीरथ साहू की माताजी किस्तुरी देवी साहु, नेमीचंद गहलोत की माताजी रामी देवी गहलोत का भी भव्य स्वागत किया गया। इस विशाल भजन संध्या में सभापति रेखा भाटी ने भी माता पिता का एक बहुत ही सुपर हिट भजन सुनाया जिसे सुनकर उपस्तिथ जनता अवाक रह गई रेखा भाटी का पैपी देवी राजपुरोहित द्वारा चुनरी ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया।

एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या

इस मौके पर राकेश भाटी ने संबोधित करते हुए कहा कि विकास कार्य मे कोई कमी नही लाई जाएगी भजन संध्या सुबह 5 बजे तक अनवरत चलती रही सारे कलाकारों को मंच प्रदान किया गया तथा जालोर, जोधपुर, सिरोही, बाड़मेर व पाली जिले के दर्जनों कलाकारों को मंच पर प्रस्तुति देने का मौका दिया गया।

एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या

इस मौके पर रेखा राकेश भाटी के साथ पार्षद वि_ल बागड़ी, कुलदीप पँवार, प्रेम सुंडिया, अशोक गुर्जर मण्डली, देवेन्द्र सैन, अशोक घांची, रमेश कुमार माली, राजन चैहान, भगीरथ साहू, कालूराम साहू, नेमीचंद गहलोत, नरेन्द्र जोशी, कल्पेश त्रिवेदी, राधेश्याम भाटी, शंकर राणा, प्रबल सिंह राजपुरोहित, मादाराम राणा, किशनलाल सैन, मनन सिंह राजपुरोहित, मोतीराम देवासी, हेमंत सिंह राजपुरोहित, विकास सैन, जय सिसोदिया, सुरेंद्र राणा, जितेन्द्र राणा, कुंदन सिंह राजपुरोहित, प्रवीण राणा आदि सैंकड़ों लोग उपस्तिथ थे।

एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या,
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या
एक शाम माता पिता के नाम भजन संध्या

यह भी पढ़ें : असित मोदी ने बताया इसलिए शैलेश लोढ़ा छोड़ गए शो

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here