Rajasthan: राजस्थान ललित कला अकादमी में प्रदर्शनी का आयोजन, विभिन्न राज्यों के 34 कलाकार करेंगे शिरकत

0
10

ख़बर सुनें

राजस्थान ललित कला अकादमी जयपुर की गैलरी में अदिरा ग्रुप ने चार दिवसीय ग्रुप आर्ट शो आयोजित किया है। शो ‘क्विंटेसेंस-दा कलर्स ऑफ क्रिएटिव सोलस’ का उद्घाटन राजस्थान ललित कला अकादमी के चेयरमैन व आईएएस लक्ष्मण व्यास ने किया। ये शो 17 सितंबर से 20 सितंबर तक चलेगा।

इस ग्रुप शो की क्यूरेटर फेदर आर्टिस्ट अदिति अग्रवाल और राइटर-आर्टिस्ट इरा टाक हैं। उन्होंने बताया कि इस कला प्रदर्शनी में दिल्ली, मुंबई, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, पुणे समेत देश के विभिन्न राज्यों से  34 कलाकार शिरकत कर रहे हैं। शो में 66 पेंटिंग्स और दो स्कल्पचर प्रदर्शित किए गए हैं। 

कठपुतली कलाकार ने कैनवास पर दिखाया नारी का त्रिदेवी रूप
अतिरिक्त मुख्य सतर्कता आयुक्त सोविला माथुर भी इस कला प्रदर्शनी में भाग ले रहीं हैं। जलरंगों से बनी उनकी पेंटिंग्स लाइफ के अलग-अलग फेज को दर्शाती है। प्रदर्शनी में लिम्का अवॉर्ड से सम्मानित कठपुतली कलाकार वृंदा हल्दिया ने इस बार अपनी कठपुतली से नारी के त्रिदेवी रूप को कैनवास पर उतारा है। प्रदर्शनी में देवी लक्ष्मी और देवी सरस्वती के दो चित्र तस्वीरें भी लगाई गई हैं। वहीं वे तीसरा रूप देवी पार्वती को लाइव चित्रित करेंगी। वृंदा हल्दिया ने नारी को पूजनीय स्थान देते हुए राजस्थान की कठपुतली कला को अपने नए रूप में बनाया है। प्रदर्शनी में पूजा महात्रे, कौशिक कुंदु, पूरण पुरी गोस्वामी, सुरेश कुमार, प्रज्ञा सोनी, हिमांशी गहलोत और परवीन सईद भी शामिल हो रहे हैं।

स्कूली छात्रों की भी होगी प्रदर्शनी प्रदर्शित
प्रदर्शनी में स्कूली बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। बडिंग आर्टिस्ट में बीकानेर बाफना स्कूल से दो छात्र दिव्या कोठारी और देवांशु सोनी की भी पेंटिंग प्रदर्शनी में शामिल हो रही है। जयपुर से उर्वी जैन और ऋतिक बाड़गी भी आएंगे। सभी बडिंग कलाकारों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।

नए कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए अवार्ड
इस शो के माध्यम से कलाकारों को राजस्थान ललित कला अकादमी से जुड़ने का सीधा मौका मिलेगा। नए कलाकारों के प्रोत्साहन के लिए अवार्ड भी रखे गए हैं। कला प्रदर्शनी सुबह 11:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में सभी पेंटिंग्स और फोटोग्राफ्स बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगीं।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here