शैंपू के बाद भी बाल नजर आते हैं ऑयली तो न करे ये काम – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

Hair Care अगर आपके बाल भी शैंपू के बाद नजर आते है ऑयली तो इसके पीछे हो सकती हैं कई सारी गलतियां। जिसमें शैंपू करने का गलत तरीका कंडीशनर सही तरीके से इस्तेमाल न करना जैसी समस्याएं हो सकती हैं शामिल।

शैंपू के बाद भी क्या आपके बाल चिपचिपे ही नजर आते हैं? अगर ऐसा है तो इसकी वजह हेयर वॉश करते वक्त की जाने वाली कुछ गलतियां हो सकती हैं। इसके अलावा सेबोरहाइक डर्मेटाइटिस भी एक कारण हो सकती है़ं, जो रूसी, लाल धब्बों के साथ खुजली, ग्रीसी स्कैल्प की परेशानी बन सकता है़। तो अगर आप भी झेल रही हैं ये समस्या, तो सबसे पहले ध्यान दें बालों धोने के तरीकों पर। इन पर गौर कर काफी हद तक इस प्रॉब्लम को सॉल्व किया जा सकता है

1. सही शैम्पू यूज़ ना करना

अगर आपका स्कैल्प ग्रीसी है, तो सबसे पहले आपको एक अच्छे शैंपू करने की जरूरत है। ऐसा शैंपू जो स्कैल्प पर जमी गंदगी और एक्स्ट्रा ऑयल को एक ही वॉश में हटा सके़। इसके लिए सल्फ़ेट या सैलिसिलिक एसिड वाला शैम्पू सबसे बेस्ट है।

2. कंडीशनर का बहुत ज़्यादा इस्तेमाल

शैम्पू करने के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल जरूर करना चाहिए इससे बाल उलझते नहीं है जिससे झड़ने की समस्या दूर होती है। लेकिन बहुत ज्यादा इस्तेमाल बालों को ग्रीसी बना सकता है़। अगर आपके बाल पहले से ही पतले और स्ट्रेट हैं, तो लाइट कंडीशनर यूज करना सही रहेगा।

3. बालों की जड़ों में कंडीशनर लगाना

कंडीशनर हमेशा बालों के ऊपर लगाया जाता है न कि जड़ों में। जड़ों में लगाने से स्कैल्प ग्रीसी लगता है। कंडीशनर को बालों में बीच से शुरु करें और पूरी लंबाई तक लगाएं। इसके बाद बालों को अच्छी तरह से धोना भी जरूरी है। 

4. हॉट शॉवर लेना अवॉयड करें

गर्म पानी से नहाना भी बालों के ऑयली बने रहने की एक वजह हो सकता है। गर्म पानी से स्कैल्प ओवर स्टिम्युलेट और डिहाइड्रेटेड होता है, जिससे ऑयल प्रॉडक्शन में बढ़ोतरी होती है और नतीजा चिपचिपे बाल। तो बालों को ग्रीसी होने से बचाने के लिए हमेशा ठंडे या गुनगुने पानी से धोएं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here