विराट कोहली फिर नज़र आए नए हेयर स्टाइल में , यहां देखे तस्वीर – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

अपने लुक को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले विराट कोहली एकबार फिर नए हेयर स्टाइल के साथ मैदान में नजर आएंगे। उनका यह नया लुक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले सामने आया है जिसे मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट राशिद सलमानी ने शेयर किया है।

 टीम इंडिया के पूर्व कप्तान हमेशा से अपने स्टाइल के कारण सुर्खियों में रहते हैं। खासतौर से वह अपने हेयर स्टाइल को लेकर लगातार कुछ न कुछ करते रहते हैं वो भी किसी सीरीज के शुरू होने से पहले और एकबार फिर ऐसा ही हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 टी20 मैचों की सीरीज से पहले विराट नए लुक में नजर आ रहे हैं। उनके इस हेयर स्टाइल ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। कोहली के इस नए लुक की कई तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं। मूल रूप से, तस्वीरों को सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट राशिद सलमानी ने साझा किया है, जिन्होंने तस्वीरों के साथ कैप्शन दिया है कि उन्होंने कोहली को नया लुक दिया है।

इस पोस्ट पर कई नामी-गिरामी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जाने-माने गायक हार्डी संधू ने लिखा है ‘छा गए गुरु।’ एक फैन ने प्रतिक्रिया देते हुए कोहली को हॉट बताया है।

कोहली की बात करें तो एशिया कप के बाद सबकी नजर उनकी बल्लेबाजी पर टिकी है जो आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक्स फैक्टर साबित हो सकता है। एशिया कप से पहले कोहली अपने फॉर्म से संघर्ष कर रहे थे लेकिन उन्होंने एशिया कप में शानदार वापसी करते हुए 2 अर्धशतक के अलावा 3 साल बाद शतक भी लगाया। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में ओपनिंग करते हुए 61 गेंदों पर 122 रन की विस्फोटक पारी खेली थी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज पर नजर

वर्ल्ड कप से पहले भारतीय टीम को 6 T20I मैच खेलने हैं। 3 T20I मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जबकि बाकी 3 T20I मैच उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज का पहला मैच 20 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, रिषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, हर्षल पटेल, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here