कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए रोजाना खाएं ये चीजें – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

दाल में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही गुड बैक्टीरिया में वृद्धि होती है। पाचन तंत्र में सुधार होता है। दाल खाने से शुगर भी कंट्रोल में रहता है।

 गलत खानपान की वजह से बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। इस स्थिति में रक्त में अवरोध पैदा होता है। इससे स्ट्रोक और हृदय संबंधी बीमरियों का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए डॉक्टर हमेशा संतुलित आहार लेने की सलाह देते हैं। वहीं, संतृप्त और ट्रांस वसा युक्त चीजों को खाने की इजाजत नहीं होती है। जबकि, ओमेगा-3 फैटी एसिड, घुलनशील फाइबर और व्हे प्रोटीन युक्त चीजों को डाइट में शामिल करने के लिए कहा जाता है। इसके अलावा, हेल्थ एक्सपर्ट्स कई प्रोटीन युक्त चीजों को भी खाने की इजाजत देते हैं। इन चीजों के सेवन से बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

सीफूड खाएं

अगर आप नॉन वेज खाना पसंद करते हैं, तो आप अपनी डाइट में सीफूड को शामिल कर सकते हैं। इनमें संतृप्त वसा कम और प्रोटीन अधिक पाया जाता है। इसके अलावा, सीफूड में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। इसके लिए सीफूड्स का सेवन करें।

दाल खाएं

दाल में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है। साथ ही गुड बैक्टीरिया में वृद्धि होती है। पाचन तंत्र में सुधार होता है। दाल खाने से शुगर भी कंट्रोल में रहता है।

सूखे मेवे और बीज खाएं

बादाम, पिस्ता, अखरोट, अलसी, तिल और सूखे बीज के सेवन से दिल की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। आसान शब्दों में कहें तो सूखे मेवे के सेवन से दिल सेहतमंद रहता है। साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है। इसके लिए रोजाना सूखे मेवे और बीज का सेवन जरूर करें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here