सांवली हों या गोरी आपके लिए लिपस्टिक का कौन सा शेड है बेस्ट जान लें यहां? – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

 हर एक फंक्शन में खूबसूरत और परफेक्ट नजर आने के लिए मेकअप के साथ सही लिपस्टिक शेड का चुनाव भी बहुत जरूरी है। तो सांवली हों या गोरी आपके लिए लिपस्टिक का कौन सा शेड है बेस्ट जान लें यहां।

किसी पार्टी, फंक्शन में खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आने के लिए कपड़ों के साथ सही मेकअप होना भी बहुत जरूरी है खासतौर से लिपस्टिक का चुनाव। तो मौके के अलावा अपनी स्किन टोन का भी रखें ध्यान लिपस्टिक अप्लाई करते वक्त। तो किस तरह के स्किन टोन के लिए लिपस्टिक का कौन सा शेड रहेगा बेस्ट, जानते हैं यहां। 

विटिश स्किन टोन पर हॉट ऑरेंज

– ऑफिस में रोज पिंक और कोरल जैसे शेड ट्राय करें, जो बहुत ऑफिस के हिसाब से बहुत लाउड नहीं लगते। ये ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न हर एक लुक पर जंचते हैं।

आउटिंग के लिए ब्राइट या न्यूट्रल कोई भी शेड चुन सकती हैं।

– नाइट आउट के लिए टू टोन लिपस्टिक अच्छी लगेगी। गेहुंए स्किन टोन पर वॉर्म टोन की लिपस्टिक अच्छी लगेगी।

– लिप लाइनर अप्लाई करने से पहले पेंसिल को दोनों हाथों के बीच कुछ देर हथेलियों पर रोल करें, जिससे ये थोड़ी वॉर्म हो जाए और होंठों पर क्रैक लुक के बिना आसानी से लग जाए।

ब्राइट स्किन टोन पर रेड

– रेड के कई सारे शेड्स होते हैं जिनमें रूबी रेड ब्राउन, ब्रिक रेड, बोल्ड रेड और लाइट रेड आमतौर पर इस्तेमाल किए जाने वाले शेड्स हैं।

रेड लिप कलर अगर सही तरीके से अप्लाई करें, तो ये गेहुंए रंग पर भी बहुत फबती हैं। बस अपने ड्रेस का भी ध्यान रखें रेड शेड अप्लाई करने से पहले।

– रेड लिप कलर अप्लाई करने वाली हैं, तो आई मेकअप लाइट रखें। आईलैशेज पर मस्कारा लगाना काफी होगा।

– होंठ अगर पतले हैं, तो रेड का डार्क शेड लगाना अवॉयड करें। लाइट शेड से होंठ ज्यादा सही लगेंगे।

– रेड लिप कलर को स्मज करने से भी बचना है। होंठों को सॉफ्ट लुक देने के लिए ग्लॉस का इस्तेमाल कर सकती हैं।

पिंक स्किन टोन

– अपर लिप्स पर रेड और लोअर लिप्स पर लाइट ऑरेंज लगाएं। अगर आपकी उम्र कम है तो ये ऑप्शन बेस्ट है।

– जो भी लिपस्टिक आप लगा रही हैं उसका लाइट शेड आप ब्लश की तरह भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

– अगर आप चाहती हैं लिपस्टिक लगाना लेकिन साथ ही साथ पता भी न चले, तो इसके लिए उंगली से लिपस्टिक को टच करें और हल्के हाथों से स्मज कर लें। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here