जानें? नरेंद्र मोदी को किस अंदाज में कंगना ने किया विश – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उन्हें कई लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस कंगना रनोट ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने पीएम मोदी को सबसे पावरफुल आदमी बताया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनके चाहने वाले उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री से भी कई सेलेब्स उन्हें बर्थ डे विश कर रहे हैं। इस मौके पर अभिनेत्री कंगना रनोट ने भी पीएम मोदी को विश किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री को सबसे पावरफुल इंसान बता कर जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पीएम मोदी को विश किया है।

इस अंदाज में कंगना ने किया विश

कंगना रनोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसपर उन्होंने लिखा, ‘बचपन में चाय बेचने से और एक ग्रह पर एक शक्तिशाली शख्स बनने तक…क्या अतुलनीय सफर है आपका, आपकी लंबी आयु की कामना करती हूं…।’ कंगना ने यह भी लिखा कि राम और कृष्ण की तरह पीएम मोदी अमर हैं। उनकी विरासत को कोई मिटा नहीं सकता।जानकारी के लिए बता दें कि कंगना ने जो तस्वीर शेयर की है, वह 2018 की है। यह फोटो दिल्ली इवेंट की फोटो है, जब प्रसिद्ध लेखक और गीतकार प्रसून जोशी भी उनके साथ मौजूद थे।

इमरजेंसी’ में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का रोल करेंगी कंगना

कंगना रनोट बेबाकी से अपनी बात को रखने के लिए जानी जाती हैं। वह इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में से हैं, जो बिना डरे अपनी बात को किसी भी प्लेटफार्म पर खुले मन से कहती हैं। बात अगर उनके वर्क फ्रंट की करें, तो वह फिल्म इमरजेंसी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के किरदार में नजर आएंगी।इस फिल्म में उनके साथ दिग्गज कलाकार अनुपम खेर भी होंगे, जो कि स्वतंत्रता सेनान जेपी नारायण का रोल प्ले कर रहे हैं। इसके अलावा एक्टर श्रेयस तलपड़े, अटल बिहारी वाजपेयी के रोल में दिखेंगे। फिल्म में महिमा चौधरी और मिलिंद सोमन भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म की कहानी कंगना रनोट ने ही लिखी है, निर्देशन भी उन्होंने किया है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here