मिचेल जॉनसन ने कहा ,टीम में भारत ने की है कौन सी सबसे बड़ी गलती – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

मिचेल जॉनसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में आपको तीन तेज गेंदबाजों को टीम में रखना ही होगा। पर्थ की परिस्थितियों में चार तेज गेंदबाज रखने पड़ेंगे। मुझे लगता है उन्होंने योजना बनाकर टीम चुनी है लेकिन सिर्फ चार तेज गेंदबाजों के साथ जोखिम भरा हो सकता है।

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का मानना है कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए भारत का संयोजन थोड़ा जोखिम भरा है क्योंकि टीम ने उछाल भरी पिचों के लिए कम तेज गेंदबाजों का चयन किया है। अनुभवी मोहम्मद शमी को स्टैंडबाय में रखने के कदम से कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट हैरान हैं। भारतीय चयनकर्ताओं ने भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह के साथ जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाली चौकड़ी पर भरोसा जताया है।

मिचेल जॉनसन ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया में आपको तीन तेज गेंदबाजों को टीम में रखना ही होगा। पर्थ की परिस्थितियों में चार तेज गेंदबाज रखने पड़ेंगे। मुझे लगता है उन्होंने योजना बनाकर टीम चुनी है लेकिन सिर्फ चार तेज गेंदबाजों के साथ जोखिम भरा हो सकता है।

जॉनसन ने इस मौके पर किसी युवा को वनडे में ऑस्ट्रेलिया का कप्तान बनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि पैट कमिंस (टेस्ट कप्तान) को सभी प्रारूपों की जिम्मेदारी देने से उनके काम का बोझ काफी बढ़ जाएगा। चयनकर्ताओं के मन में ग्लेन मैक्सवेल का नाम हो सकता है। अगर आप भविष्य को देखे तो कैमरून ग्रीन भी एक अच्छा विकल्प होगा। एक ऑलराउंडर के रूप में हालांकि उनके लिए पहले से काम का ज्यादा बोझ है। एक और विकल्प ट्रेविस हेड के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी है।

भारतीय चयनकर्ताओं ने भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह के साथ जसप्रीत बुमराह की अगुआई वाली चौकड़ी पर भरोसा जताया है।उन्होंने कहा कि डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ दोनों को कप्तान नहीं होना चाहिए। वह पहले की तरह अब भी टीम का मार्गदर्शन करना जारी रख सकते हैं। उनके कप्तान बनने से फिर से पुरानी चीजें (गेंद से छेड़छाड़ मुद्दा) पर चर्चा शुरू हो जायेगी और इससे टीम की साख पर असर पड़ेगा। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here