कानपुर में डेंगू की दस्‍तक, स्‍वास्‍थ्‍य और नगर निगम अलर्ट पर – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

कानपुर में अचानक से डेंगू का कहर शुरू हो गया है। गर्मी और बारिश के चलते मौसम में आया बदलाव डेंगू वायरस के लिए मुफीद हो गया है। शुक्रवार सुबह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की जारी रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा दिया है। 9 डेंगू पॉजिटिव मरीजों में संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की टीमों को अलर्ट कर दिया है। दोनों विभागों की टीमें डेंगू मरीजों को घरों पर पहुंच गईं। सैम्पलिंग के बाद फागिंग का काम शुरू कर दिया गया है।

मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट में शुक्रवार को मोहिता मिश्रा (45) सिविल लाइंस, बबिता(26) सूटरगंज ग्वालटोली, क्षितिज गुप्ता (23) नमक फैक्ट्री गणेश नगर, रामनरेश (42) खाडे़पुर कर्रही रोड ठाकुर चौराहा, हरि नारायण (42) घाटमपुर, अखिलेश कुमार (35) मैथा, रीना सैनी (28) मैथा, सूरज(27) काशीपुर, खुशी(17) टंडन बाजार में डेंगू की पुष्टि हुई है। इससे पहले कानपुर में 20 और मरीजों को अलग-अलग दिनों में डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट जारी हुई थी। इस साल कानपुर में 833 सैम्पलों में 29 में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है लेकिन पहली बार शुक्रवार ने इस साल का रिकार्ड बनाया है, जब सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज रिपोर्ट हुए हैं। इस सीजन में 8 केस सिर्फ उर्सला अस्पताल के सैम्पलों में मिले हैं।

एसीएमओ कानपुर नगर डॉ.आरएन सिंह के मुताबिक मेडिकल कॉलेज की रिपोर्ट मिलते ही सभी मरीजों के घरों पर टीमें भेजकर डेंगू मच्छरों को मारने का एक्शन लिया गया है। सभी की हालत सामान्य है। विभाग की मानीटरिंग टीम हर दो घंटे में निगरानी कर रही है।

इस सीजन में यूपी में डेंगू मरीजों की संख्या कानपुर नगर में 9, कानपुर देहात में 8, लखनऊ में 2, उन्नाव में 1, बाराबंकी में 1, फतेहपुर में 1, महोबा में 2, चित्रकूट और जालौन में 1-1

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here