अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का किया ऐलान.. – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ऑस्ट्रेलिया में अगले महीने से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपने टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। आगामी टी20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच में खेला जाएगा। मोहम्मद नबी की अगुवाई में बोर्ड ने कुल 15 खिलाड़ियों का चयन किया है। हालांकि इस टीम में कई नए और युवा खिलाड़ियों को मौका दिया गया है। 

हाल ही में संपन्न एशिया कप 2022 में अफगानिस्तान का नेतृत्व करने वाले मोहम्मद नबी को आगामी वर्ल्ड कप के लिए कप्तान चुना गया है। एशिया कप का हिस्सा रहे समीउल्लाह शिनवारी, हशमतुल्ला शाहिदी, अफसर जजई, करीम जनत और नूर अहमद जैसे खिलाड़ी वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना सके हैं। 

मध्य क्रम के बल्लेबाज दरवेश रसूली, ऑलराउंडर कैस अहमद और दाएं हाथ के तेज सलीम सफी को स्क्वाड में शामिल किया गया है। 22 वर्षीय रसूली ने इस साल की शुरुआत में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था। उंगली की चोट से उबरने और शापेजा क्रिकेट लीग 2022 में प्रभावशाली प्रदर्शन करने के बाद वह टीम में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं। 

अफगानिस्तान का शेड्यूल:

22 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, पर्थ
26 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, मेलबर्न
28 अक्टूबर – अफगानिस्तान बनाम टीबीए, मेलबर्न
01 नवंबर – अफगानिस्तान बनाम टीबीए, ब्रिस्बेन
04 नवंबर – अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here