जानिए BJP ने JDU को दिया एक और बड़ा झटका – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने जनता दल-यूनाइटेड (JDU) को एक और झटका दिया है।नीतीश कुमार की पार्टी की दमन और दीव इकाई का सोमवार को भाजपा में विलय हो गया। दमन और दीव के जदयू के 17 जिला पंचायत सदस्यों में से 15 और राज्य जदयू की पूरी इकाई आज भाजपा में शामिल हो गई। नेताओं ने यह कदम नीतीश कुमार के भाजपा छोड़ने के फैसले के खिलाफ उठाया है।

भाजपा का कटाक्ष- बाहुबली चुनने का असर

भाजपा ने ट्वीट कर निशाना साधा कि बिहार में हमने विकास को गति दी थी लेकिन जेडीयू ने ‘बाहुबली’ को चुना, जिससे उन्हीं के नेता अब नाराज हैं। ट्वीट के जरिए भाजपा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि जेडीयू ने राजद के साथ जाकर बाहुबलियों का साथ दिया है, वहीं भाजपा राज्य का विकास कर रही थी।

अरुणाचल और मणिपुर में पहले ही लग चुका झटका

कुछ दिनों पहले ही अरुणाचल प्रदेश में जदयू के एक बड़े विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे और हाल ही में मणिपुर के 7 में से 5 विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। जनता दल (यूनाइटेड) के पांच विधायकों का पिछले सप्ताह भाजपा पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल भाजपा में विलय हो गया था। मणिपुर विधानसभा सचिवालय के एक बयान के अनुसार, ख. जायकिशन सिंह, नगुरसंगलूर सनाटे, मोहम्मद अचब उद्दीन, थंगजाम अरुणकुमार और एलएम खौटे सत्तारूढ़ दल भाजपा में शामिल हो गए हैं।

इसी महीने भाजपा से तोड़ा नाता

घटनाक्रम से वाकिफ लोगों का कहना है कि हाल ही में बिहार में जो कुछ हुआ, उसके बाद भाजपा ने जदयू पर पलटवार करने का फैसला किया है। गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने भाजपा से नाता तोड़ने के बाद इस महीने की शुरुआत में राजद और अन्य दलों के साथ सरकार बनाई थी। मुख्यमंत्री और राजद से उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने 10 अगस्त को शपथ ली थी।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here