Rajasthan: सीएम गहलोत के सामने लगे ‘सचिन पायलट जिंदाबाद’ के नारे, मंत्री मीणा बोलने लगे तो हुई फिर नारेबाजी

0
9

ख़बर सुनें

राजस्थान में सचिन पायलट के नाम की नारेबाजी ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। अब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवाई दौरे के दौरान पायलट समर्थकों ने गहलोत के सामने जमकर ‘सचिन पायलट जिंदाबाद’ के नारे लगाए। हालांकि, गहलोत कार्यकर्ताओं को हाथ हिलाकर आगे बढ़ गए। 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को निवाई के ब्लॉक स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल प्रतियोगिता में पहुंचे। कार्यक्रम में उदबोधन खत्म करने के बाद मुख्यमंत्री गहलोत खिलाड़ियों और कार्यकर्ताओं से मिलने दर्शक दीर्घा में पहुंचे। इसी दौरान सचिन पायलट समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। हालांकि, सीएम गहलोत बिना कोई रिएक्शन दिए, आगे बढ़ गए। इस दौरान पायलट समर्थकों से पुलिसकर्मी शांति बनाए रखने के लिए समझाइश करते रहे।

इसी कार्यक्रम में चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि चनावों में बाहरी लोग आते हैं और चुनाव जीतकर चले जाते हैं। जबकि स्थानीय विधायक विकास पर ज्यादा ध्यान देते हैं। इसलिए स्थानीय को ही प्राथमिकता देनी चाहिए।  परसादी लाल मीणा के बयान को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने सचिन पायलट पर निशाना साधा है। चिकित्सा मंत्री के भाषण के दौरान भी 15-20 युवकों ने बीच-बीच में ‘सचिन पायलट जिंदाबाद’ के नारे फिर से लगाए। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here