अचानक सपा नेता आजम खां की तबियत हुई खराब – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

आजम खां के मीडिया प्रभारी फसाहत अली खां शानू ने बताया कि सोमवार की रात में तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली ले जाया गया था। वहां सर गंगाराम अस्पताल में उनके चैकअप हुए तो पता चला कि आजम खां को हार्ट अटैक हुआ था। मंगलवार की सुबह में एंजियोग्राफी करायी गई जिसमें पता चला कि उनकी दिल की एक नस में ब्लॉकेज है। जिसके बाद डॉक्टरों की एक टीम ने मंगलवार को आजम खां के दिल की एंजयोप्लास्टी कर एक स्टंट डाला है। अभी आजम खां डॉक्टरों की निगरानी में सीसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

गौरतल हो कि आजम खां के खिलाफ एक और केस दर्ज कर लिया गया है। नया मुकदमा वादी को गवाही देने से रोकने के लिए धमकाने का दर्ज हुआ है। यूपी पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही मामले की विवेचना भी शुरू कर दी है। रामपुर के बेरियान मुहल्ले के नन्हे ने शिकायत दर्ज करवाई जिसकी रिपोर्ट में कहा है कि वह एक मुकदमे में वादी है, जिसमें आजम खां भी आरोपित है। इस मामले में 17 अगस्त को अदालत में सुनवाई हुई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here