अगर आप स्किन की चमक बढ़ाना चाहती, है तो किचन में रखें इन चीजों का करे इस्तमाल – 24×7 Khabre Fatafat

0
6

अगर आप स्किन की चमक बढ़ाना चाहती हैं और रंगत भी सुधारना चाहती हैं तो नींबू को करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल। तो किन-किन चीज़ों के साथ और कैसे करना है इसका इस्तेमाल जान लें यहां।

 मेकअप से आप नो डाउट अपना चेहरा चमका सकती हैं लेकिन नेचुरल ग्लो काफी हद तक सही स्किन केयर रूटीन और खानपान पर डिपेंड करता है। रोजाना मेकअप करने से चेहरे पर ऐसी लेयर जमती जाती हैं, जो दिखाई नहीं देती लेकिन इससे चेहरे का ग्लो खत्म होते जाता है। तो आज हम आपको एक ऐसे इंग्रेडिएंट के बारे में बताने वाले हैं, जिसका इस्तेमाल बढ़ा सकता है चेहरे की चमक और खूबसूरती। 

एलोवेरा का जेल में नींबू का रस और चम्मच मिलाएं। 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगाकर रखें फिर गुनगुने पानी से धो लें। हफ्ते में दो-तीन बार लगाएं।

2. खीरे को कद्दूकस कर इसमें कुछ बूंदें नींबू के रस की मिलाएं। चेहरे पर कम से कम 10 से 15 मिनट लगाकर रखें फिर ठंडे पानी से धो दें। इसे आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं। जिससे आपको मिलेगी साफ़ और चमकदार त्वचा।

3. टमाटर के गूदे में आधा नींबू का रस और एक चम्मच दही मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो दें। इससे त्वचा से टैनिंग भी निकल जाएगी। इस पैक को हफ्ते में दो-तीन बार लगा सकते हैं।

4. दो चम्मच नारियल पानी में नींबू के रस की कुछ बूंदें मिलाएं और इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। इस पैक को ठंडे पानी से धोना है। 

5. नींबू का रस, शहद और दूध पाउडर को एक साथ मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाकर 15 मिनट रखें। फिर ठंडे पानी से धो लें। रोजाना इस पैक के इस्तेमाल से मिलेगी चमकदार त्वचा।

6. आधा कप पपीते का गूदा लें इसमें एक चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। हर दूसरे दिन इस पैक का इस्तेमाल करें जल्द असर के लिए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here