बड़ी बहन के डांटने पर नाराज युवती , मकान की तीसरी मंजिल से लगाई छलांग   – 24×7 Khabre Fatafat

0
14

पुलिस के मुताबिक राहिना और उसकी बड़ी बहन अगवानपुर के मुहल्ला कासिम नगर निवासी मोबिन उर्फ मीटे के मकान में किराए पर रहती हैं। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों बहनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई।

अगवानपुर में शनिवार की रात युवती ने बड़ी बहन के डांटने पर नाराज होकर मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसे आनन-फानन में कांठ रोड स्थिति अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवती को  रविवार देर रात तक होश नहीं आया। पुलिस घायल के परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस के मुताबिक राहिना और उसकी बड़ी बहन अगवानपुर के मुहल्ला कासिम नगर निवासी मोबिन उर्फ मीटे के मकान में किराए पर रहती हैं। शनिवार को किसी बात को लेकर दोनों बहनों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद दोनों में बातचीत बंद हो गई। रात करीब 11 बजे राहिना ने तीसरी मंजिल की बालकनी से नीचे छलांग लगा दी और तेज आवाज के साथ सड़क पर आकर गिरी। आसपास के लोग हैरान रह गए। पड़ोसियों ने उसको सड़क से उठाया।युवती को लहूलुहान देखकर सभी के होश उड़ गए। परिजन आनन फानन में उसको कांठ रोड स्थित निजी ले गए। डाक्टर ने उसको भर्ती कर इलाज शुरू किया, जहां युवती के सिर में गंभीर चोटें आईं। इससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। चौकी इंचार्ज मृदुल कुमार के मुताबिक अस्पताल से प्राप्त हुए मेमो की जांच के लिए गए थे। युवती की हालत नाजुक है। स्वजन ने बहन से लड़ाई की बात बताई है। फिलहाल युवती के होश में आने के बाद ही असली वजह सामने आएगी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here