यहां से सीखे बची हुई ब्रेड से बनाने की ये रेसिपी – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

मालपुए या गुलगुले तो आपने कई तरह के बनाकर खाएं होंगे, लेकिन अगर आपको झटपट तरीके से मालपुए बनाने हैं, तो आप इसे घर में बची हुई ब्रेड से बना सकती हैं। जानते हैं इसकी रेसिपी।

कितने लोगों के लिए : 4

सामग्री :

बची हुई ब्रेड, कप दूध या घी तलने के लिए
फिलिंग के लिए
1/2 कप खोया, 1.5 टेबलस्पून चीनी, 1/4 कप बारीक कटे हुए नट्स (बादाम, चिरौंजी, काजू), 1 टीस्पून देसी घी, जरूरत भर चाशनी (पहले से तैयार की हुई)

विधि :

– एक नॉनस्टिक पैन में घी डालें। इसमें नट्स डालकर अच्छी तरह भूनें। अब इसे दरदरा पीस लें। उसी पैन में खोया डालकर भूनें। इसमें नट्स मिलाएं। चीनी डालकर अच्छी तरह भूनें।
– इस मिक्सचर को ठंडा होने के लिए अलग रख दें। ब्रेड के किनारों को काट लें। ब्रेड स्लाइसेज को हल्का गीला करें। इसमें खोया भरें। इस तरह मनचाहा शेप तैयार कर लें।
– इन सभी मालपुए को डीप फ्राई कर लें। इन्हें गर्म चाशनी में डुबो दें। अब ब्रेड के मालपुए का आनंद लें।

(मेराकी किचन, जयपुर की एग्जिक्यूटिव शेफ नेहा दीपक शाह से बातचीत पर आधारित)

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here