अगर आपको दाग-धब्बे से चाहिए छुटकारा ,तो अपनाएं ये होम रेमिडीज – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

हर कोई चाहता है कि उसकी स्किन फ्लॉलेस हो. शीशा देखते समय चाहे कोई कितना भी अच्छा लग रहा हो लेकिन अगर चेहरे पर एक भी दाग होता है तो उसका सारा ध्यान उसी पर जाता है. स्किन को इवन टोन दिखाने के लिए न जाने कितने सारे मेक-अप प्रोडक्ट्स मार्केट में मिलते हैं. मेक-अप करने पर तो चेहरे के सारे निशान ढक जाते हैं, पर हटते ही चेहरे पर फिर से निशान दिखने लगते हैं, लेकिन अगर आप चाहते हैं कि ये निशान हमेशा के लिए आपके चेहरे से हट जाएं तो इसके लिए हम आपको कुछ होम रेमिडीज बताने वाले हैं जिनकी मदद से ये सारे निशान हट जाएंगे.

प्याज का रस

प्याज का रस चेहरे से निशान और दाग-धब्बों को कम करने में फायदेमंद है. इसे लगाने के लिए सबसे पहले प्याज को कद्दूकस कर लें. फिर इसका रस निकाल लें और कॉटन की मदद से इसे स्कार पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें. फिर सादे पानी से चेहरा धुल लें.

आंवला

आंवला में बहुत ज्यादा विटामिन सी पाया जाता है. विटामिन सी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है. एक आंवला को कद्दूकस करके उसमें जैतून का तेल मिला लें. इसके बाद इसे निशान पर लगाएं और हल्के हाथ से मसाज करें. ऐसा करने से चेहरे से दाग-धब्बे कम होने लगेंगे.

दही

दही खाने के बहुत सारे फायदे होते हैं, पर क्या आपको पता है कि दही को स्किन पर लगाने के बहुत बेनिफिट्स हैं. कर्ड में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं. इसे लगाने से पहले दही में 2 चुटकी हल्दी मिला लें. फिर इस पेस्ट को चेहरे पर जिस जगह निशान हैं वहां पर लगाएं और फिर कुछ देर के लिए धीरे-धीरे मसाज करें. इसे लगाने से स्किन पर ग्लो आएगा और साथ ही निशान भी कम हो जाएंगे.

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here