हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 गंवाने के बाद दिया बड़ा बयान – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ पहला टी20 गंवाने के बाद बड़ा बयान दिया है। हरमनप्रीत कौर का कहना है कि वह इस मैच में जबरदस्ती खेले क्योंकि परिस्थितियां पूरी तरह से शत प्रतिशत ठीक नहीं थीं। बता दें, मैच शुरू होने से पहले जोरदार बारिश ने मैदान गीला कर दिया था जिसके बाद टॉस में भी देरी हुई। जब टॉस हुआ तो सिक्का इंग्लैंड के पक्ष में गिरा और मेजबानों ने भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। आउट फील्ड गीली होने के साथ पिच पर भी गेंद फंस कर आ रही थी जिस वजह से बल्लेबाजों को स्ट्रोक खेलने में दिक्कत हो रही थी।

मैच के बाद भारतीय कप्तान ने कहा ‘हमने उतने रन नहीं बनाए जितना हम उम्मीद कर रहे थे। मुझे लगा कि हम आज जबरदस्ती खेले क्योंकि परिस्थितियां पूरी तरह से शत प्रतिशत ठीक नहीं थीं और खिलाड़ियों के चोटिल होने का ख़तरा था। हालांकि मैं ख़ुश हूं कि लड़कियों ने अपनी तरफ़ से पूरा प्रयास किया। आप एक टीम नेतृत्व के रूप में अपने साथियों से यही चाहते हैं।’

उन्होंने आगे कहा ‘मुझे पता है कि खेलने के लिए परिस्थितियां 100 प्रतिशत ठीक नहीं थीं लेकिन फिर भी हमने अपना पूरा प्रयास किया। मैदान गीला था और हमारी एक खिलाड़ी घायल भी हुई। वह हमारी प्रमुख गेंदबाज़ थी और उसकी कमी हमें खली। अंत में हम एक गेंदबाज़ कम साबित हुए।’

बात मुकाबले की करें तो इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने शनिवार को चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में खेले गए पहले टी20 में भारत को 9 विकेट से रौंदकर तीन मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। इस मुकाबले में भारतीय महिला टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों ही फीकी नजर आई। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबानों के सामने 133 रनों का लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया के लिए टॉप स्कोरर दीप्ति शर्मा रहीं जिन्होंने 7वें नंबर पर आकर 29 रनों की नाबाद पारी खेली। इस आसान से स्कोर को इंग्लैंड ने 7 ओवर शेष रहते आसानी से हासिल कर लि

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here