रेलवे मजिस्ट्रेट ने मेड़ता रोड स्टेशन पर जांची यात्री सुविधाएं

0
18

जोधपुर ,9 सितम्बर । रेलवे मजिस्ट्रेट श्यामसुंदर विश्नोई ने जोधपुर- मेड़ता रोड रेल खंड पर औचक निरीक्षण कर यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट(रेलवे) विश्नोई ने अपने निरीक्षण कार्यकम के तहत शुक्रवार को गाड़ी संख्या22422/सालासर एक्सप्रेस् व 14887 ऋषिकेश बाड़मेर को चेक किया सुरक्षित यात्रा के मद्देनजर यात्री सुविधाएं जांची और यात्रियों से यात्रा के दौरान सजग रहने की अपील की।

विश्नोई ने मेड़ता रोड कोर्ट कैंप किया व रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया और कार्यरत रेलकर्मियों व यात्रियों की सुरक्षा से संबंधित व्यस्थाओं की जानकारी ली और संतोष जताया। इस दौरे में उनके साथ रेलवे मजिस्ट्रेट स्क्वायड के सीटीआई शेरसिंह पंवार, टीटीआई राजेश शर्मा , सुनील थानवी,रेलवे कोर्ट स्टाफ मनीष काकडा , पृथ्वीराज मीणा, एसएचओ राजकीय रेलवे पुलिस व रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और जवान मौजूद थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here