एक्स गर्लफ्रेंड की सगाई में अली गोनी की आंखों से निकले आंसू – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

सीरियल ये है मोहब्बतें और नागिन 3 जैसे शोज से ऑडियंस के दिलों पर राज करने वालीं टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चिराग बटलीवाला से सगाई कर ली है। उनकी सगाई के खास मौके पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी भी पहुंचे।

ये हैं मोहब्बतें और एकता कपूर के नागिन जैसे शोज में नजर आईं टीवी एक्ट्रेस कृष्णा मुखर्जी ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड चिराग बटलीवाला से सगाई कर ली है। आपको बता दें कि कृष्णा मुखर्जी के मंगेतर इंडस्ट्री से दूर नेवी के प्रोफेशन में हैं। कृष्णा मुखर्जी ने एक मनाली की खूबसूरत वादियों में एक प्राइवेट सेरेमनी में रिंग एक्सचेंज की। उनकी इस बड़ी खुशी में उनके परिवार के अलावा करीबी दोस्त ही शामिल हुए। कृष्णा मुखर्जी की सगाई अटेंड करने के लिए उनके एक्स बॉयफ्रेंड अली गोनी भी मनाली पहुंचे थे।

कृष्णा मुखर्जी ने शेयर की सगाई की तस्वीरें

कृष्णा मुखर्जी ने अपनी सगाई की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी। कृष्णा ने अपनी इंगेजमेंट की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इन तस्वीरों में ब्लू रंग के ऑफ शोल्डर गाउन के साथ डायमंड के नेकलेस में बेहद ही खूबसूरत लगीं, तो वहीं उनके मंगेतर चिराग अपनी नेवी के यूनिफॉर्म में दिखाई दिए। पहली तस्वीर में जहां चिराग बटलीवाला घुटनों पर बैठकर कृष्णा मुखर्जी के हाथ पर किस कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह बड़े ही प्यार से कृष्णा के माथे पर किस कर रहे हैं। इन सभी तस्वीरों को शेयर करते हुए कृष्णा मुखर्जी ने लिखा, ‘ये हमारी जिंदगी की एक नई शुरुआत, हम दोनों ने सगाई कर ली’।

अली गोनी की आंखों से निकले आंसू

अपनी ‘ये हैं मोहब्बतें’ की को-स्टार की सगाई को अटेंड करने के लिए अली गोनी भी मनाली पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ उनकी गर्लफ्रेंड जैस्मिन भसीन भी मौजूद रहीं। अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर कृष्णा की सगाई की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘मेरी आंखों में आंसू थे, क्योंकि मैं जानता हूं कि तुम इस आउटफिट के साथ इस दिन का कितने सालों से इंतजार कर रही हो। मैं बहुत खुश हूं क्योंकि तुम्हें तुम्हारी जिंदगी में बहुत ही अच्छा लड़का मिला है। वह बहुत ही अच्छा इंसान है। तुम दोनों एक-दूसरे के लिए बने हो। भगवान तुम दोनों पर कृपा बनाए रखे और अगले साल तुम्हारे सबसे बड़े दिन पर और भी धमाल होगा’।

ये हैं मोहब्बतें के दौरान आई थीं दोनों के डेटिंग की खबरें

अली गोनी और जैस्मिन भसीन के अलावा कृष्णा मुखर्जी की सगाई में शामिल होने के लिए शिरीन मिर्जी भी पहुंची थीं। आपको बता दें कि जब कृष्णा मुखर्जी और अली गोनी सीरियल ‘ये हैं मोहब्बतें’ में साथ काम कर रहे थे, तो उस दौरान ही दोनों की अफेयर की खबरें आई थीं। हालांकि इन दोनों में से ही किसी ने भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई और ब्रेकअप के बाद भी दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग रही। कृष्णा मुखर्जी के शोज की बात करें तो वह ये हैं मोहब्बतें, नागिन 3, कुछ तो है और शुभ शगुन जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here