आसिफ अली और फरीद अहमद  को आइसीसी ने ये सजा सुनाया – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

आसिफ अली और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद दोनों पर बुधवार को शारजाह में एशिया कप 2022 के सुपर चार मैच के दौरान आइसीसी की आचार संहिता के लेवल वन के उल्लंघन के लिए आइसीसी ने सजा सुनाई।

 पाकिस्तान के बल्लेबाज आसिफ अली और अफगानिस्तान के तेज गेंदबाज फरीद अहमद दोनों पर बुधवार को शारजाह में एशिया कप 2022 के सुपर चार मैच के दौरान आइसीसी की आचार संहिता के लेवल वन के उल्लंघन के लिए मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगाया गया है।

आसिफ को खिलाड़ियों और खिलाड़ी सहायता कर्मियों के लिए आइसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.6 का उल्लंघन करते हुए पाया गया था जो अंतर्राष्ट्रीय मैच के दौरान अश्लील, आक्रामक या अपमानजनक इशारे का उपयोग करन से संबंधित है, जबकि फरीद को अनुच्छेद 2.1.12 का उल्लंघन करते हुए पाया गया था। जो एक अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान एक खिलाड़ी, खिलाड़ी समर्थन कर्मियों, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य व्यक्ति (एक दर्शक सहित) के साथ अनुचित शारीरिक संपर्क से संबंधित है।इसके अलावा इन दोनों खिलाड़ियों के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक-एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। हालांकि इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले 24 महीने की अवधि में कोई भी अनुचित कार्य नहीं किया है। आपको बता दें कि ये घटना पाकिस्तान की पारी के 19वें ओवर में हुई, जब फरीद आए और आसिफ को आउट करने के बाद उनके साथ अनुचित शारीरिक संपर्क किया और बल्लेबाज आसिफ अली ने भी प्रतिक्रिया देते हुए बल्ले से मारने की सांकेतिक धमकी दी। दोनों खिलाड़ियों ने अपना अपराध स्वीकार किया और एमिरेट्स आइसीसी एलीट पैनल ऑफ मैच रेफरी के एंडी पाइक्रॉफ्ट द्वारा प्रस्तावित प्रतिबंधों को स्वीकार कर लिया, जिसकी वजह से औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं पड़ी। इन दोनों खिलाड़ियों पर मैदानी अंपायर अनिल चौधरी और जयरामन मदनगोपाल, तीसरे अंपायर गाजी सोहेल और चौथे अंपायर रवींद्र विमलसारी ने यह आरोप लगाए। आइसीसी की तरफ से स्तर 1 के नियम के  उल्लंघन में एक आधिकारिक फटकार का न्यूनतम जुर्माना, एक खिलाड़ी की मैच फीस का अधिकतम 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमेरिक प्वाइंट होते हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here