Sheikh Hasina in Ajmer: बांग्लादेश की पीएम बनने के बाद चौथी बार अजमेर पहुंचीं शेख हसीना, दरगाह में की जियारत

0
15

ख़बर सुनें

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना चार दिवसीय भारत दौरे पर हैं। गुरुवार को वे राजस्थान आईं, जहां उन्होंने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ अजमेर में ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह पर जियारत की। उन्होंने दरगाह पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश किया। इसके साथ उन्होंने दोनों मुल्कों के बीच आपसी प्रेम और भाईचारे के लिए दुआ किया।

शेख हसीना विशेष विमान से दिल्ली से जयपुर पहुंची, जहां एयरपोर्ट पर शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने उनका स्वागत किया। उनके साथ सौ सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल भी आया हैं। जयपुर एयरपोर्ट पर कालबेलिया डांस के कलाकारों ने शेख हसीना का डांस के साथ स्वागत किया। इसके बाद वे सड़क मार्ग से अजमेर के लिए रवाना हो गईं। अजमेर सर्किट हाउस में शेख हसीना का गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान किया गया।

आज ढाका होंगी रवाना
अजमेर में जियारत करने के बाद उनके लंच का कार्यक्रम रखा गया है। शेख हसीना का शाम को करीब सवा छह बजे तक अजमेर से जयपुर लौटने का कार्यक्रम हैं। जयपुर एयरपोर्ट से शेख हसीना विशेष विमान से ढाका के लिए रवाना होंगी। विशेष प्रोटोकॉल के तहत बांग्लादेश की पीएम को जयपुर से अजमेर के लिए रवाना किया गया। मुख्य मार्ग पर कोई परेशानी ना हो, इस के विशेष इंतेजाम किए गए हैं।

2017 में अजमेर आईं थी बांग्लादेश पीएम
बता दें कि शेख हसीना की यह ख्वाजा की दरगाह पर यह चौथी यात्रा है। उनकी जियारत के समय दरगाह को सुरक्षा के लिहाज से पूरी तरह खाली करा दिया गया था। शेख हसीना इस दौरे से पहले  2017 में भी अजमेर दरगाह आई थीं।

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here