अभिनेता व क्रिटिक कमाल आर खान को 2021 के छेड़छाड़ मामले में मिली जमानत – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

केआरके के नाम से पहचाने जाने वाले अभिनेता व क्रिटिक कमाल आर खान को 2021 के छेड़छाड़ मामले में जमानत मिल गई है,  खिलाफ यह मामला उपनगरीय वर्सोवा पुलिस ने दर्ज किया है। हालांकि इसके बावजूद 2020 के विवादित ट्वीट्स के चलते वो जेल में ही रहेंगे क्योंकि अभिनेता अक्षय कुमार और फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा के खिलाफ किए गए विवादित ट्वीट से जुड़ा 2020 का एक मामला बोरीवली मजिस्ट्रेट अदालत में लंबित है।

7 सितंबर को हो सकती है सुनवाई
बता दें कि केआरके के विवादित ट्वीट मामले में उनकी जमानत याचिका पर बुधवार (7 सितंबर) को बोरीवली मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट में सुनवाई हो सकती है। याद दिला दें कि केआरके को कथित अपमानजनक ट्वीट के आरोप के चलते 30 अगस्त को मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। वहीं इसके बाद उन्हें बोरीवली मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश किया गया जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

बांद्रा कोर्ट में हुई पेशी
रविवार को वर्सोवा पुलिस ने केआरके के छेड़छाड़ से जुड़े मामले की कस्टडी ली और बांद्रा के कोर्ट में पेश किए गए। केआरके के वकीलों अशोक सरोगी और जय यादव ने बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने दायर उनकी जमानत याचिका में दावा किया कि एफआईआर का कॉन्टेंट कथित छेड़छाड़ की घटना से व्यावहारिक रूप से मेल नहीं खाती है। केआरके के वकील जय यादव का कहना है कि कथित घटना के 18 महीने बाद एफआईआर दर्ज की गई है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here