सचिन पायलट के जन्मदिन से एक दिन पहले मंगलवार को जयुपर में इसी मांग को लेकर बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सिविल लाइंस में जुटे पायलट के समर्थकों, कांग्रेस कार्यकताओं और मंत्री-विधायकों ने उन्हें सीएम बनाने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। पायलट को जन्मदिन की बधाई के लिए 21 मंत्री-विधायक उनसे मिलने पहुंचे।
खास बात यह है कि इनमें गहलोत गुट के सात मंत्री-विधायक भी शामिल थे। वहीं धौलपुर के बाड़ी से विधायक गिर्राज मलिंगा ने भी पायलट से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जयपुर के अलावा बूंदी, टोंक, कोटा, दौसा और भरतपुर से भी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता पायलट को बधाई देने के लिए पहुंचे हैं। उनके बंगले के बाहर सुबह से ही समर्थकों की भीड़ जुटी हुई है।
बता दें कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट का जन्मदिन 7 सितंबर यानी कल है, लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए पायलट कन्याकुमारी जा रहे हैं। इस कारण उन्होंने एक दिन पहले ही अपने जन्मदिन का कार्यक्रम रखा था। सुबह से ही उनके समर्थक बंगले पर आना शुरू हो गए थे।
- वन मंत्री हेमाराम चौधरी
- परिवहन राज्यमंत्री बृजेंद्र ओला
- पर्यटन राज्यमंत्री मुरारीलाल मीणा
- महुवा (दौसा) से निर्दलीय विधायक ओमप्रकाश हुड़ला
- मसूदा (अजमेर) से कांग्रेस विधायक राकेश पारीक
- बगरू (जयपुर) विधायक गंगा देवी
- बामनवास (टोंक) विधायक इंद्रा मीणा
- किशनगढ़ (अजमेर) से निर्दलीय विधायक सुरेश टांक
- श्रीमाधोपुर विधायक दीपेन्द्र सिंह शेखावत,
- टोडाभीम (करौली) विधायक पीआर मीणा
- रबतसर (नागौर) विधायक रामनिवास गवडिया
- बांदीकुई (दौसा) विधायक जीआर खटाना,
- लाडनूं विधायक मुकेश भाकर
- चाकसू विधायक वेद प्रताप सोलंकी
- विराटनगर (जयपुर) इंद्राज गुर्जर
- दांतारामगढ़ विधायक वीरेंद्र सिंह
- निवाई (टोंक) विधायक प्रशांत बैरवा
- बयाना (भरतपुर) विधायक अमर सिंह
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















