आबादी क्षेत्र से कहीं अन्यत्र दूर स्थापित करने की मांग,सीबी पर चढ़ीं महिलाएं – 24×7 Khabre Fatafat

0
12

मंगलवार को नकरौंदा में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का पुरजोर विरोध किया। साथ ही ट्रीटमेंट प्लांट को आबादी क्षेत्र से कहीं अन्यत्र दूर स्थापित करने की मांग की। जब प्रदर्शनकारी नहीं मानें तो पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।

देहरादून जिले के डोईवाला में घनी आबादी के बीच बन रहे सीवरेज प्लांट का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।

मंगलवार को नकरौंदा में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का पुरजोर विरोध किया। इस दौरान खोदाई के लिए पहुंची जेसीबी पर महिलाएं चढ़ गईं। वहीं कुछ महिलाएं जेसीबी के सामने बैठ गई। जब प्रदर्शनकारी नहीं मानें तो पुलिस ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया।

अन्यत्र दूर स्थापित करने की मांग

नगर निगम के वार्ड 99 नकरौंदा स्थित पिंडर वैली में नगर निगम की ओर से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की सुगबुगाहट के बीच नगरवासियों ने मौके पर पहुंचकर सरकार व नगर निगम के विरुद्ध नारेबाजी कर विरोध जताया।साथ ही ट्रीटमेंट प्लांट को आबादी क्षेत्र से कहीं अन्यत्र दूर स्थापित करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने सुनवाई ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। उन्‍होंने कहा कि विरोध जारी रहेगा।

स्थानीय निवासी राज किशोरी ने आरोप लगाया कि क्षेत्र के बीजेपी पार्षद ने गोपनीय तरीके से सीवरेज प्लांट को लगाने की अनुमति दी है। जोकि क्षेत्र की जनता के साथ धोखा है।

कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि भविष्य में घनी आबादी के बीच बन रहे सीवरेज प्लांट से कई बीमारियों का भविष्य में सोर्स बन सकता है।

अन्यत्र स्थानांतरित ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी

साथ ही इस क्षेत्र के प्राकृतिक स्रोत पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा। पूर्व प्रधान बुधदेव सेमवाल ने ट्रीटमेंट प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित ना होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। ग्रामीणों के प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहा।प्रदर्शन में पिंडर वेली विकास समिति के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी, देवराज सिंह, रोहित पांडे, विजय ध्यानी, चंद्रपाल सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, प्रीतम सिंह, प्रतिभा ,अनुराधा बिष्ट, माया थापा, लक्ष्मी राणा, रोशनी रावत, दीपा आदि मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here