वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी की बताया किस टीम को मिलेगी जीत – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

एशिया कप 2022 को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेट वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि यदि टीम इंडिया एक और मैच हार जाती है तो पाकिस्तान इस बार चैंपियन हो सकती है। सुपर 4 मैच में पाकिस्तान ने भारत को हरा दिया था।

 सुपर 4 के दूसरे मुकाबले में मिली हार ने डिफेंडिंग चैंपियन भारत के सफर को मुश्किल बना दिया है। टूर्नामेंट के शुरुआत में ही भारत और पाकिस्तान की टीम को दो बड़े दावेदारों के रूप में देखा जा रहा था लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ भारत की हार ने यह पलड़ा पाकिस्तान की ओर मोड़ दिया है। इस जीत ने एशिया कप में पाकिस्तान की उम्मीदों को बढ़ा दिया है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग का भी यही मानना है कि यह पाकिस्तान का साल हो सकता है।क्रिकबज से बात करते हुए वीरेंद्र सहवाग ने कहा है कि ‘अगर भारत संयोग से एक और मैच हार जाता है, तो वह टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। पाकिस्तान को फायदा है क्योंकि अगर वह एक मैच हारता है और दूसरा जीतता है, तो उसका नेट रन रेट उसे फाइनल में ले जाएगा क्योंकि उसने एक मैच गंवाया है और दो जीते हैं। भारत एक मैच गंवा चुका है और अगर दूसरा हारता है तो वे बाहर हो जाते हैं। इसलिए भारत पर दबाव है। पाकिस्तान लंबे समय बाद फाइनल में खेलेगा और उसने एशिया कप में भी लंबे समय बाद भारत को मात दी है और यह पाकिस्तान का साल हो सकता है।”

2014 में फाइनल खेला था पाकिस्तान

पाकिस्तान की टीम पिछली बार 2014 में फाइनल में पहुंचा था। 2014 में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम एशिया कप के फाइनल में थी लेकिन श्रीलंका ने उस मैच में जीत दर्ज कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। एशिया कप में सबसे सफल टीम की बात करें तो भारत ने 7 बार इस खिताब को जीता है जबकि पाकिस्तान की टीम केवल 2 बार एशिया कप चैंपियन रही है जबकि श्रीलंका ने 5 बार एशिया कप जीता है। लेकिन जिस तरह से पाकिस्तान की टीम इस बार खेल रही है उसके चांस ज्यादा हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here