तर्पण : IRCTC लाया है गया और वाराणसी के लिए विशेष पैकेज की सुविधा – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

इस वर्ष पुरखों के प्रति श्रद्धा के पर्व पितृ विसर्जन को खास बनाने की तैयारी है। बोधगया और वाराणसी में तर्पण के लिए आइआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) की ओर से विशेष पैकेज तैयार किया जा रहा है।

  इस वर्ष पुरखों के प्रति श्रद्धा के पर्व पितृ विसर्जन को खास बनाने की तैयारी है। बोधगया और वाराणसी में तर्पण के लिए आइआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन) की ओर से विशेष पैकेज तैयार किया जा रहा है। योजना के तहत ट्रेन से यात्रा का कंफर्म टिकट और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा के साथ होटल में ठहरने का भी प्रबंध होगा।

आईआरसीटीसी हर महीने यात्रियों की सुविधा के हिसाब से टूर पैकेज बनाती है। मानसून, ठंड और गर्मी के समय में घूमने के लिए पैकेज लेकर आती है तो अब उसकी ओर से पिण्‍ड दान करने वालों के लिए टूर पैकेज बनाया जा रहा है। लोग श्राद्ध पक्ष में पिंड दान करने के लिए वाराणसी या बोधगया जाते हैं उन लोगों की सुविधा के लिए आईआरसीटीसी ने ये पैकेज बनाया है।

पैकेज की सुविधा

पैकेज में अनुमानित सुविधा के अनुसार आपको एसी 3-टियर कोच (3ए क्लास) में ले जाया जाएगा। दो रात के लिए वाराणसी में होटल मिलेगा। इसके बाद बोधगया में दो रात रहने के लिए होटल की सुविधा होगी। सफर के दौरान आपको ट्रेन में खाना मिलेगा। सरकार के द्वारा लगाये जाने वाले सभी प्रकार के टैक्स भी इसी में शामिल होंगे। पैकेज में आपको ट्रैवल इंश्योरेंस भी दिया जाएगा।

एक विशेष पैकेज लांच करने की कवायद चल रही है

पितृ विसर्जन के मद्देनजर वाराणसी और बोधगया के लिए एक विशेष पैकेज लांच करने की कवायद चल रही है। जल्द ही आइआरसीटीसी की वेबसाइट पर सूचना जारी कर दिया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here