ख़बर सुनें
विस्तार
राजस्थान के राजसमंद जिले में गणेश विसर्जन के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लोगों की बनास नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अभी भी लापता हैं। ऐसे में मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।
जानकारी के अनुसार कांकरोली थाना इलाके के नमाना गांव के लोग शनिवार शाम को बनास नदी में गणेश विसर्जन के लिए गए थे। बनास नदी पर बने 52 कोटा पुल रेलवे ट्रैक के नीचे लोग मूर्ति विसर्जन कर रहे थे। इसी दौरान कुछ लोग गहरे पानी में जाने के कारण डूब गए। तीन लोगों के शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं।
मृतकों में 18 साल का जतिन खटीक, 14 साल विकास और 21 साल का चिंटू शामिल हैं। हादसे की सूचना पर कांकरोली थाना प्रभारी लक्ष्मण राम बिश्नोई मौके पर पहुंचे। एंबुलेंस की मदद से उन्होंने मृतकों के शव पीएम के लिए मोर्चरी में रखवा दिए हैं। वहीं मौके पर प्रशासनिक अमला तैनात है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















