Rajasthan: तस्वीरों में देखें दंगल का जुनून, हजारों दर्शकों से पटे पहाड़, 2.11 लाख के लिए लड़ी गई आखिरी कुश्ती

0
16

करौली के करीरी गाजीपुर गांव स्थित प्रसिद्ध लोक देवता भैरों बाबा के मेले में कुश्ती दंगल को देखने के लिए इतनी भीड़ उमड़ी की हर कोई हैरान रह गया। लोगों की भीड़ के कारण ऊंचे पहाड़ भी दिखना बंद हो गए। इन पहाड़ों पर सिर्फ लोगों की भीड़ ही नजर आ रही थी। आइए आपको दिखातें हैं दंगल के जुनून की ऐसी ही तस्वीरें….

दरअसल, गाजीपुर गांव स्थित प्रसिद्ध लोक देवता भैरों बाबा के मेले में हर साल भादौ महीने में शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर दंगल का आयोजन होता है। इस दौरान एक साथ कई पहलवानों की कुश्तियां होती हैं। बीते दिन शनिवार को यहां दंगल का आयोजन किया गया। दोपहर बाद से दंगल देने के लिए यहां लोगों की भीड़ जुट गई। जिसे जहां जगह मिली वह वहीं बैठ गया। 

जिस मैदान में दंगल का अयोजन किया जा रहा था वहां आसपास कई पहड़ा थे। दंगल देखे आई हजारों लोगों की भीड़ ऊंचे पहाड़ों पर बैठ गई। जिससे यहां किसी स्टेडियम जैसी नजार देखने को मिला। दंगल देखने आए लोगों का जुनून ऐसा था कि गर्मी और धूप भी उन्हें आनंद लेने से नहीं रोक सकी। इस दौरान दंगल के बीच भैरो बाबा के जमकर जयकारे भी लगाए गए।

इस दंगल में शामिल होने के लिए राजस्थान के कई जिलों के अलावा दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, जम्मू कश्मीर, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों के पहलवान आए हुए थे। दंगल में 500 से अधिक पहलवानों ने हिस्सा लिया और 250 से अधिक कुश्तियां लड़ी गईं। कुश्ती की शुरुआत 100 रुपये से शुरू हुई और फिर यह लगातार बढ़ती गई। आखिरी कुश्ती 2 लाख 11 हजार रुपये की हुई। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here