जानिए CSK बदलेगा कप्तान या फिर एमएस धौनी ही रहेंगे – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

आइपीएल 2023 को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने कहा है कि टीम की कमान महेंद्र सिंह धौनी के हाथों में ही होगी। आपको बता दें कि आइपीएल 2022 में टीम का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था।

इंडियन प्रीमियर लीग की दूसरी सबसे सफल टीम के लिए आइपीएल 2022 का सीजन सबसे खराब रहा था। टीम ने पहले रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया और फिर कुछ मैचों के बाद जडेजा के कप्तानी छोड़ने के बाद महेंद्र सिंह धौनी को दोबारा यह जिम्मेदारी दे दी गई। बावजूद इसके टीम आइपीएल 2022 में कुछ खास नहीं कर पाई। इस सीजन के प्रदर्शन के बाद फैंस में इस बात को लेकर अटकलें बढ़ गई थी कि वह अगला सीजन खेलेंगे भी या नहीं और अगर खेलेंगे तो कप्तानी करेंगे या नहीं।

लेकिन अब टीम के सीईओ ने इन तमाम अटकलों पर विराट लगा दिया है। उन्होंने जो बात कही है उससे फैंस की खुशी और भी बढ़ जाएगी। दरअसल टीवी टुडे नेटवर्क से बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कहा है कि आइपीएल 2023 में महेंद्र सिंह धौनी ही सीएसके की कप्तानी करेंगे।

2022 में सीएसके ने बदले कप्तान

महेंद्र सिंह धौनी और सीएसके की बात करें तो दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। लेकिन 2022 में रवींद्र जडेजा को ठीक पहले मैच से पहले कप्तान बना दिया गया था। हालांकि जडेजा इस जिम्मेदारी को संभाल नहीं पाए और उन्होंने कप्तानी वापस एमएस धौनी को सौंप दी थी। धौनी की कप्तानी में सीएसके ने 4 बार आइपीएल की ट्राफी अपने नाम की है लेकिन टीम के लिए 2022 का सीजन अब तक का सबसे खराब सीजन रहा था।

जडेजा की कप्तानी में CSK का प्रदर्शन

रवींद्र जडेजा की कप्तानी में सीएसके का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। सीएसके नें उनकी कप्तानी में 8 मैच खेले जिसमें से केवल 2 मैचों में उसे जीत हासिल हुई। टीम के इस खराब प्रदर्शन का असर उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी में भी साफ नजर आ रहा था। इस कारण उन्होंने कप्तानी छोड़ दी थी। 2022 में चेन्नई 14 मैचों में से केवल 4 जीत दर्ज कर प्वाइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर रही थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here