जानिए आयुर्वेद के कुछ नियमों के बारे में जो आपके बालों को हेल्दी बना देगा   – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

बालों का बेजान और रूखा होना एक बड़ी समस्या है। अगर आप भी अक्सर इससे परेशान रहती हैं तो आयुर्वेद की मदद ले सकती हैं। आइए जानें आयुर्वेद के कुछ नियमों के बारे में जो आपके बालों और स्कैल्प को हेल्दी बना सकते हैं।

 हर कोई बालों से जुड़ी किसी न किसी समस्या से जूझता है। हम सभी के लिए ज़रूरी है कि हम बालों और स्कैल्प का ख्याल रखें ताकि वे रूखे और बेजान न हों। बालों को स्वस्थ और खूबसूरत बनाने के लिए आप आयुर्वेदिक उपायों का सहारा भी ले सकती हैं।

आयुर्वेद को सबसे पुराने विज्ञान के रूपों में से एक माना गया है। इसमें कई स्वास्थ्य स्थितियों को ठीक करने की क्षमता है, यहां तक कि गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं की भी। प्राचीन चिकित्सा प्रणाली में कई नियम हैं, अच्छी और हेल्दी स्वास्थ्य के लिए इनका पालन किया जा सकता है। इसी तरह आयुर्वेद में यह भी बताया गया है कि बालों का ख्याल कैसे रखा जाना चाहिए।

बालों को रोज़ाना धोएं

स्वस्थ बालों और स्कैल्प के लिए ज़रूरी है इन्हें हर वक्त साफ रखा जाए। अपने स्कैल्प पर गंदगी या फिर तेल को जमने न दें क्योंकि इससे बाल खराब हो सकते हैं। बालों को रोज़ साफ करने के लिए एक हल्के क्लेंज़र का इस्तेमाल करें, जो नैचुरल ऑयल्स को न ख़त्म करें।

ज़रूरत से ज़्यादा बालों को न धोएं

बालों और स्कैल्प को साफ रखना बेहद ज़रूरी है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप ज़रूरत से ज़्यादा बालों को धोना शुरू कर दें। हमेशा कैमिकल फ्री शैम्पू का उपयोग करें ताकि बाल रूखे और बेजान न हो जाएं। जिससे बालों का गिरना शुरू हो सकता है।

स्टाइलिंग टूल्स का इस्तेमाल

आपको बालों को स्टाइल करना पसंद ज़रूर होगा, लेकिन यह बालों को नुकसान पहुंचाने के अलावा और कुछ नहीं करते। कर्लर, ब्लो ड्राई जैसी स्टाइलिंग बालों को रूखा और फ्रिज़ी बनाते हैं, जिससे बाल दो मुंहें हो जाते हैं। इसलिए, यह सलाह दी जाती है कि बालों पर हीट का उपयोग न करें। अगर आप अक्सर स्टाइलिंग टूल्स का उपयोग करती हैं, तो हीट प्रोटेक्टेंट का भी इस्तेमाल करें।

बालों को कस कर न बांधें

जब आप बालों की पोनीटेल या फिर जूड़ा बनाती हैं, तो इससे बाल खिंचते हैं और टूटने का कारण बनते हैं। इसलिए हमेशा बालों को ढीला ही बांधना चाहिए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here