जानिए नारियल दिलाएगा इन सभी से राहत – 24×7 Khabre Fatafat

0
18

नारियल का सेवन सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। इसकी वजह से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स विटामिन्स और अन्य जरूरी पोषक तत्व। तो सेहत से जुड़ी किन समस्याओं से निजात दिलाता है नारियल जानें यहां।

 हर साल 2 सितंबर का दिन विश्व नारियल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मकसद लोगों को नारियल के फायदों के बारे में बताना है। विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर नारियल सुपरफूड से कम है। पेट की समस्या से जूझ रहे हैं या मुंह की, नारियल के सेवन से कर सकते हैं इन सभी को दूर। आइए जानते हैं इसके ऐसे ही फायदों के बारे में…

एंटीऑक्सिडेंट्स से भरपूर

नारियल में फिनॉलिक तत्व होते हैं, जो सेल्स के ऑक्सीडेटिव डैमेज को रोकने का काम करते हैं। नारियल में गैलिक, कैफिक, सैलिसिलिक, पी-कोम्यूरिक एसिड मौजूद होते हैं। नारियल आर्टरीज़ में प्लाक बनने से भी रोकता है। 

मुंह के छालों और बदबू से राहत

एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-मायक्रोबायल और एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर नारियल के सेवन से आप मुंह से जुड़ी कई समस्याओं से भी बचे रह सकते हैं। मुंह में छालों की समस्या से अकसर रहते हैं परेशान, तो नारियल खाने से काफी हद तक इस समस्या से राहत मिलती है। ये मुंह के अंदर पनपने वाले बैक्टिरिया को दूर करने का काम करता है। इसके अलावा सांस की बदबू दूर करने के लिए भी नारियल खाएं। 

इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार

नारियल का सेवन इम्युनिटी को भी चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने में मददगार है। नारियल में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल तत्व संक्रामक रोगों से लड़ने की क्षमता को विकसित करते हैं और उसे बढ़ाने का काम करते हैं। 

पाचन क्रिया रहती है दुरुस्त

नारियल में फाइबर की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है जो पाचन के लिए सबसे जरूरी होता है। भोजन में फाइबर की मात्रा से कब्ज़ की समस्या नहीं होती। पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे वजन और मोटापा भी कंट्रोल में रहता है। 

प्रेगनेंसी में फायदेमंद 

नारियल कच्चा खाएं या फिर इसका पानी पिएं, दोनों ही चीज़ें गर्भवस्था में बेहद फायदेमंद हैं। जच्चे के साथ ये बच्चे की सेहत के लिए भी अच्छा फूड है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here