अजय माकन ने बतया कि कंग्रेस अध्यक्ष पद के लिए इस दिन होना है चुनाव – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अजय माकन ने कहा कि कांग्रेस देश की एकमात्र पार्टी है जिसके अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन (Ajay Maken) ने कहा कि कांग्रेस देश की एकमात्र पार्टी है, जिसके अध्यक्ष पद के लिए चुनाव होता है। राजस्थान प्रभारी माकन दिल्ली में 4 सितंबर को पार्टी की प्रस्तावित ‘हल्ला बोल’ रैली की तैयारियों का जायजा लेने गुरुवार को जयपुर पहुंचे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को चुनाव होना है।

कांग्रेस में होता है अध्यक्ष पद का चुनाव

उन्होंने जोर देकर कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव पार्टी के नियमों के अनुसार होगा। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, ‘सभी को संतुष्ट होना चाहिए क्योंकि किसी भी राजनीतिक दल में चुनाव नहीं होते हैं। क्या किसी ने भाजपा में जेपी नड्डा के चुनाव के बारे में सुना है, क्या किसी ने अमित शाह के चुनाव के बारे में सुना है?’ उन्होंने कहा कि नड्डा भाजपा के वर्तमान अध्यक्ष हैं जबकि मौजूदा गृह मंत्री अमित शाह उनसे पहले पार्टी के अध्यक्ष थे।

परंपरा और नियमों के मुताबिक चुनाव

कांग्रेस के अंदर अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर कुछ पार्टी के नेताओं द्वारा निष्पक्षता के सवाल के जवाब में, माकन ने कहा कि चुनाव पार्टी की परंपरा और नियमों के अनुसार हो रहे हैं। चुनाव से पहले ऐसी अटकलें हैं कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस पद के लिए सामने लाया जा सकता है। हालांकि कुछ दिन पहले इस सवाल पर अशोक गहलोत ने कहा था कि हम राजस्थान को छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे, लेकिन उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी आदेश का पालन किया जाएगा।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

माकन ने राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और गहलोत के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश भर के पदाधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान गहलोत ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और भाजपा ध्रुवीकरण की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीतिक फायदे के लिए कांग्रेस और उसके नेता राहुल गांधी पर हमला कर रही है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here