RSMSSB Result 2022: राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी, ऐसे चेक करें

0
15

ख़बर सुनें

RSMSSB Result 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम बीती रात 31 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया…

इस तारीख को हुई थी परीक्षा
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 जून और 19 जून, 2022 को किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की गई थी। वहीं, परीक्षा की उत्तर कुंजी को 05 जुलाई, 2022 को जारी किया गया था। 

क्या होगा अगला चरण?
जिन उम्मीदवारों ने RSMSSB द्वारा आयोजित बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण दस्तावेजों के सत्यापन के लिए आमंत्रित किया जाएगा। इसका विस्तृत शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई अपडेट या जानकारी के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।

इतने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से इस भर्ती के माध्यम से कुल 9862 बेसिक और 295 सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की नियुक्त की जाएगी। भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन के माध्यम से किया जाएगा।

कैसे चेक करें परिणाम?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रिजल्ट के टैब में जाएं। 
  • अब आपको यहां कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर परिणाम से संबंधित लिंक प्राप्त होगा, इस पर क्लिक करें। 
  • अब उत्तर कुंजी सामने की स्क्रीन पर पीडीएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगी।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विस्तार

RSMSSB Result 2022: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने बेसिक और सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परिणाम बीती रात 31 अगस्त, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया…

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here