Rajasthan: दोस्ती, प्यार और हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर नाबालिग ने मां को बेरहमी से मार डाला, रची खौफनाक साजिश

0
11

दोस्ती, प्यार, साजिश और हत्या… इन चार शब्द से अजमेर जिले के नसीराबाद थाना इलाके के आशपुरा की बावड़ी में दहशत का माहौल है। दहशत इसलिए और भी ज्यादा है क्योंकि एक नाबालिग भांजी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही मौसी की हत्या कर दी। उस मौसी की जिसने उसे बचपन में गोद लिया और फिर मां की तरह प्यार दिया। नाबालिग भांजी ने ऐसा सिर्फ इसलिए किया, क्योंकि वह अपने प्रेमी के साथ जल्द से जल्द शादी करना चाहती। साथ ही मौसी की प्रॉपर्टी भी हड़पना चाहती थी। तीन अगस्त को हुई महिला की हत्या का अब पुलिस ने खुलासा कर दिया है। आईए अब आपको बतातें हैं दोस्ती, प्यार, साजिश और हत्या की दर्दनाक कहानी…

सबसे पहले जानिए क्या है मामला?

जिले के नसीराबाद थाना इलाके के आशपुरा की बावड़ी में रहने वाली 48 साल की बेला जोनसन और उसकी गोद ली बेटी तीन अगस्त से लापता है। बीते मंगलवार को बेला के मौसेरे भाई वैलिंगटन ने नसीराबाद सदर थाना पुलिस को यह जानकारी दी और केस दर्ज कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और सबसे पहले बेला के घर पहुंची। 

पुलिस टीम को उसके घर के गेट पर ताला लगा हुआ मिला, लेकिन ताले पर खून के धब्बे थे। जिससे पुलिस को किसी अपराध का शक हुआ। पुलिस ने आसपास तलाश शुरू की तो एक घर के पास मौजूद एक बाड़ी में महिला की लाश दिखाई दी। उसे बाहर निकालने पर शव की पहचान बेला जोनसन के रूप में हुई। बेला का शव मिलने के बाद वेलिंगटन ने अपनी भांजी और उसके दोस्तों हत्या का शक जताया था। इसके बाद पुलिस ने उसकी नाबालिग भांजी की तलाश शुरू की।

अगले दिन बुधवार को पुलिस ने नसीराबाद से ही संदिग्ध आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने एक फ्लैट से मृतका की भांजी के प्रेमी गौतम बैरवा ( 22 ) पुत्र प्रवीण बैरवा को गिरफ्तार किया। साथ ही भांजी और 2 अन्य नाबालिग लड़कों को निरुद्ध किया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

दोनों की शादी के लिए तैयार की मृतका 

पुलिस जाच में सामने आया कि नाबालिग लड़की मृतका बेला जोनसन की बड़ी बहन जरीना की बेटी है। बेला ने उसे बचपन में ही गोद ले लिया था। तब से वह उसी के पास रह रही थी। दो साल पहले नाबालिग लड़की की दोस्ती गौतम बैरवा (19) से हो गई। दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे और अब शादी करना चाहते थे। हैरानी की बात तो यह है कि बेला भी उनकी शादी को लेकर सहमत थी, लेकिन उसका कहना था कि बालिग होने के बाद वह उसकी शादी करवा देगी। इस बात पर नाबालिग भांजी और उसका प्रेमी तैयार नहीं थे। दोनों जल्द से जल्द शादी करना चाहते थे, उन्हें लग रहा था कि बेला उन्हें दूर करना चाह रही है।    

तीन बार किया हत्या का प्रयास 

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी नाबालिग लड़की की मां जरीना की मौत हो गई थी। उसकी पेंशन भी नाबालिग को ही मिलती है और उसके नाम पर 15 बीघा जमीन भी है। प्रेमी की नजर उसकी प्रेमिका की प्रॉपर्टी पर भी थी। इस कारण वह शादी के लिए उस पर दबाव बना रहा था। इधर, बेला उसके नाबालिग होने पर ही शादी कराने की बात पर अड़ी थी। 

ऐसे में कोई रास्ता नहीं मिलने पर दोनों ने दो महीने पहले बेला की हत्या करने की साजिश रची। इसके लिए बेला की भांजी के प्रेमी ने उसे नींद की गोलियां लाकर दीं। भांजी ने अपनी मौसी के खाने में दो बार नींद की गोलियां मिलाकर उसे खिला दीं, लेकिन वह बच गई। इसके बाद प्रेमी गौतम ने अपनी प्रेमिका को जहर लाकर दिया और कहा कि इसे सब्जी में मिलाकर खिला देना। भांजी ने योजना के अनुसार बेला की सब्जी में जहर मिलाया, लेकिन उसे वह सब्जी खिला नहीं पाई।  

चौथी बार में घर जाकर की हत्या 

तीन बार हत्या की कोशिश करने के बाद भी बेला की मौत नहीं हुई थी तो आरोपियों ने एक नई योजना बनाई। चार अगस्त की रात को गौतम अपने दो नाबालिग दोस्तों के साथ अपनी प्रेमिका के घर पहुंचा। उस दौरान बेला भी वहां मौजूद थी। बेला सभी आरोपियों को जानती थी, इसलिए पांच बैठकर बातें करने लगे। 

इसी बीच गौतम, उसकी प्रेमिका और उसके दो दोस्तों ने बेला को गला घोंटकर मारने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इसी बीच उन्होंने एक भारी हथियार से उसके सिर पर बार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद चारों आरोपियों ने बेला का शव पास में बनी बावड़ी में फेंका और फरार हो गए।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here