मैच के बाद क्या बोले निजाकत खान, जिसे सुनकर आप हो जाएंगे हैरान – 24×7 Khabre Fatafat

0
13

हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने टीम इंडिया के खिलाफ हार के बाद अपनी डेथ बॉलिंग को लेकर चिंता जताई है। साथ ही उन्होंने कहा कि कब और किसने उनसे मैच छीन लिया। हांगकांग ने अविजित रहते हुए एशिया कप के लिए क्वालीफाई किया था।

 दुबई इंटरनेशन स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के चौथे मैच में टीम इंडिया ने हांगकांग की टीम को 40 रनों से हराकर सुपर फोर में प्रवेश कर लिया है। यह पहला मौका था जब दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में आमने-सामने थी। टीम ने हांगकांग के सामने जीत के लिए 193 रनों का लक्ष्य रखा था लेकिन भारतीय गेंदबाज इस स्कोर को डिफेंड करने में कामयाब रहे और हांगकांग की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 152 रन ही बना पाई।  मैच के हांगकांग के कप्तान निजाकत खान ने अपनी डेथ ओवर गेंदबाजी को लेकर चिंता जताई और उसमें सुधार की बात की। उन्होंने यह बताया कि कब और किसने उनसे मैच छीन लिया।

मैच के बाद क्या बोले निजाकत

मैच के बाद हांगकांग के कप्तान ने सूर्यकुमार यादव की तारीफ की। साथ ही उन्होंने कहा कि ‘जिस तरह से हमने गेंद से शुरुआत की, 13वें ओवर तक हम कमाल के थे। हमारी फील्डिंग भी कमाल की थी। लेकिन उसके बाद हम पीछे छूट गए। सूर्यकुमार ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह देखने लायक था। यह (एशिया कप) सभी लड़कों के लिए अच्छा मौका था। हम लंबे समय से दूर थे, इसका श्रेय लड़कों को जाता है और मुझे वास्तव में उन पर गर्व है।’ उन्होंने अपनी डेथ गेंदबाहांगकांग की बल्लेबाजी की बात करें तो सबसे अधिक 41 रनों की पारी बाबर हयात ने खेली। उन्होंने 35 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से ये रन बनाए। उनके अलावा किंचित शाह ने 28 गेंदों पर 30 रन की पारी खेली। कप्तान निजाकत खान केवल 10 रन ही बना पाए और दुर्भाग्यपू्र्ण तरीके से रन आउट हुए।जी पर चिंता जताई और इसमें सुधार की बात की। उन्होंने कहा कि ‘हम कल इसको लेकर बात करेंगे और इसमें सुधार की कोशिश करेंगे।’ आपको बता दें कि हांगकांग ने आखिरी 5 ओवर में 55 रन दिए थे जिसमें से 26 रन आखिरी ओवर में बने थे। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here