चुप का गुरु दत्त से जुड़ा कनेक्शन ,जानें- कब आएगा ट्रेलर – 24×7 Khabre Fatafat

0
17

हिंदी सिनेमा को चीनी कम और शमिताभ जैसी फिल्में देने वाले बेहतरीन निर्देशक आर बाल्की अब चुप- रिवेंज ऑफ आर्टिस्ट लेकर आ रहे हैं। यह एक मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म है, जिसमें सनी देओल, दुलकर सलमान और पूजा भट्ट मुख्य किरदारों में हैं। सनी और बाल्की का यह पहला एसोसिएशन है। ये दोनों अलग तरह की फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।

ऐसे में सनी और बाल्की की जुगलबंदी पर फैंस की नजरें टिकी हुई हैं। मगर, एक बार और है, जो इस फिल्म के लिए दिलचस्पी पैदा कर रही है और वो इसका हिंदी सिनेमा के मेवरिक फिल्ममेकर गुरु दत्त से रिश्ता। दरअसल, फिल्म के प्रमोशनल कैम्पेंस गुरु दत्त से जोड़कर चलाये जा रहे हैं।गुरुवार को जो नया पोस्टर और मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, उस पर भी गुरु दत्त पेनसिव मूड में नजर आ रहे हैं। उनकी एक आंख से रोशनी निकल रही है। इस रोशनी में सनी देओल, दुलकर सलमान, श्रेया धन्वंतरि और पूजा भट्ट दिखायी दे रहे हैं। चुप के टाइटल को ऐसे लिखा गया है, जैसे फिल्म फेस्टिव में शामिल होने वाली फिल्मों के टाइटल लिखे जाते हैं। टाइटल के ऊपर साढ़े तीन स्टार सजे हैं, जिनसे खून रिस रहा है। सभी कलाकारों के चेहरों पर तनाव है। इस पोस्टर के साथ कैप्शन लिखा गया है- प्यासा या ज्यादा…? साथ ही बताया गया है कि चुप का ट्रेलर 5 सितम्बर को रिलीज होगा। फिल्म का एलान भी गुरु दत्त की पुण्य तिथि पर किया गया था।

सितम्बर में रिलीज होगी फिल्म

चुप इसी महीने 23 तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सनी देओल राजनीतिक व्यस्तता के चलते काफी वक्त से पर्दे से दूर रहे हैं। सिनेमाघरों में उनकी आखिरी रिलीज फिल्म ब्लैंक है, जो 2019 में आयी थी। उसी साल उन्होंने अपने बेटे करण देओल को पल पल दिल के पास से लॉन्च किया था। सनी ने इस फिल्म का निर्देशन किया था। सनी चुप के अलावा अपने 2 और गदर 2 की शूटिंग कर रहे हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here