यहाँ देखे पनीर ब्रेड रोल बनने की Recipe – 24×7 Khabre Fatafat

0
47

इस रेसिपी में आपको ब्रेड का क्रिस्पी स्वाद, पनीर की सॉफ्टनेस और चीज का टेस्‍ट, सबकुछ एकसाथ मिलेगा। इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसे बच्चों से लेकर घर के बड़े तक खाना बेहद पसंद करते हैं। तो आइए बिना देअगर आप शाम को चाय के साथ कुछ हेल्दी और झटपट बनने वाली आसान रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो ट्राई करें क्रिस्पी और हेल्दी पनीर ब्रेड रोल। इस रेसिपी में आपको ब्रेड का क्रिस्पी स्वाद, पनीर की सॉफ्टनेस और चीज का टेस्‍ट, सबकुछ एकसाथ मिलेगा। इस रेसिपी की खासियत यह है कि इसे बच्चों से लेकर घर के बड़े तक खाना बेहद पसंद करते हैं। तो आइए बिना देर किए जान लेते हैं कैसे बनाई जाती है ये टेस्टी रेसिपी पनीर ब्रेड रोल।  

पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए सामग्री- 

-6 पीस- ब्रेड 

-1 कप- पनीर 

-1 चम्मच- अदरक और लहसुन का पेस्ट

-4 क्यूब- चीज 

-2 चम्मच- लाल मिर्च पाउडर 

-1/4 चम्मच- जीरा पाउडर 

-1/4 चम्मच- गर्म मसाला 

-2 चम्मच- टोमेटो सॉस

-1/4 चम्मच- आमचूर पाउडर

-धनिया पत्ती

-स्वादानुसार- नमक 

-2-3 चम्मच- तेल 

पनीर ब्रेड रोल बनाने का तरीका- 

पनीर ब्रेड रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा बटर डालकर उसमें प्याज को हल्का भून लें। इसके बाद सभी चीजों को डालकर अच्छे से मिक्‍स कर लें। इसके बाद इसमें पनीर और चीज मिलाकर गैस बंद कर दें। स्टाफिंग के लिए पनीर भरने के लिए तैयार हो गया है। अब ब्रेड के किनारे काटकर हटा दें। ब्रेड को बेलन की मदद से लंबा और पतला बेल लें। अब इस पर पर हल्की हरी चटनी डालकर चारों तरफ मिला दें। फिर पनीर के मिक्सचर को थोड़ा सा लेकर लंबाई में रखें। फिर ब्रेड पर रखकर उसका रोल बना लें और किनारे पर पानी रखकर उसे बंद कर दें। अब गैस पर पैन रखें और उसमें हल्का तेल डालकर ब्रेड रोल को मध्यम आंच पर थोड़ी देर पकने दें। फिर ब्रश से ब्रेड पर हल्का तेल लगाकर पलट दें और चारों तरफ से पका लें। आपका ब्रेड रोल बनकर तैयार है। इसे चटनी या सॉस के साथ गर्मा-गर्म सर्व करें।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here