जाने IND vs HK मैच से पहले यहां के मौसम और पिच रिपोर्ट के बारे में – 24×7 Khabre Fatafat

0
10

 ग्रुप ए के दूसरे मुकाबले में बुधवार को हांगकांग और भारत की टीम आमने-सामने होगी। ऐसा पहला मौका होगा जब टी20 में दोनों टीमें भिड़ेगी। इससे पहले दो बार ये आपस में खेल चुके हैं।

 एशिया कप के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया और हांगकांग की टीम आमने-सामने होगी। ऐसा पहली बार होगा जब टी20 में दोनों टीमें भिड़ेगी। इससे पहले एशिया कप में दो बार ये टीम भिड़ चुकी है और दोनों बार बाजी भारत के हाथ लगी है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने जिस तरह का प्रदर्शन किया था उसके बाद हांगकांग के खिलाफ मैच में उन्हें ज्यादा मुश्किल नहीं होगी।

दूसरी तरफ हांगकांग की बात करें तो क्वालीफायर में टीम अपराजित रही थी और टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया उसे हल्के में लेने की भूल नहीं करेगी। भारतीय गेंदबाजों को निजाकत खान, यासिम मुर्तजा और बाबर हयात जैसे बल्लेबाजों को जल्दी आउट करना होगा क्योंकि ये बल्लेबाज शानदार फॉर्म में हैं। यह मैच दुबई इंटरनेशन स्टेडियम पर खेला जाएगा। मैच से पहले यहां के मौसम और पिच रिपोर्ट के बारे में जान लेते हैं।

कैसा रहेगा मौसम?

भारत बुधवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में हांगकांग से भिड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार भले ही दिन में यहां काफी गर्मी होगी, लेकिन रात में तापमान गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह जाएगा। मैच के दिन दुबई में आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है और बारिश की संभावना बिल्कुल भी नहीं है। हवा की गति लगभग 19 किमी/घंटा रहने की उम्मीद है जबकि आर्द्रता लगभग 37 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

क्या कहती है दुबई की पिच?

यह मुकाबला नई पिच पर खेला जाएगा। भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान यहां घास थी और पिच में अच्छी उछाल थी। लेकिन तेज गेंदबाजों की बात करें तो स्विंग देखने को नहीं मिला था। बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। भारत और पाकिस्तान की तरह यह मैच भी कम स्कोर का होने की उम्मीद है। इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ज्यादा सफल रही है। इसलिए टॉस जीतकर टीम पहले फील्डिंग कर सकती है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here