अगर आप जिम ज्वाइन करना चाहते हैं, तो इन जरूरी चीजों का ध्यान जरूर रखें – 24×7 Khabre Fatafat

0
19

आज के दौर में लोग बढ़ते वजन से परेशान हैं. किसी को वजन कम करना है तो किसी को पर्सनालिटी बेहतर बनानी है. ऐसे में अगर आप जिम ज्वाइन करना चाहते हैं, तो इन जरूरी चीजों का ध्यान आपको जरूर रखना चाहिए.

 वजन कम करने या बढ़ाने के लिए लोग जिम का सहारा लेते हैं. लेकिन जिम ज्वाइन करने के पहले उन्हें किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, ये पता ही नहीं होता, ऐसे में वह लंबे समय तक जिम करने के बाद भी अपने शरीर में कोई खास बदलाव नहीं कर पाते हैं. अगर आप इन स्थितियों से बचना चाहते हैं, तो आपको कुछ बेसिक चीजों के बारें में पता होना चाहिए. जैसे- पहले आपको ये पता करना चाहिए कि आप जिम क्यों जा रहे हैं. कई लोग तोंद कम करने जाते हैं, तो कई लोग मसल्स बढ़ाने के लिए काम करते हैं. इन सभी चीजों के साथ अच्छी डाइट लेना भी बेहद जरूरी होता है. ऐसे में आइए जानते हैं एक अच्छी डाइट को आप कैसे अपने रुटीन में शामिल कर सकते हैं.

ब्लैक कॉफी

जिम जाने के 20 मिनट पहले आप ब्लैक कॉफी का सेवन जरूर करें. जिससे आपको अच्छी ऊर्जा मिलती है और आप देर तक जिम कर सकते हैं. ब्लैक कॉफी बनाने के लिए एक कप पानी को गरम कर लें और उसमे कॉफी मिलाकर बिना शक्कर मिक्स किए इसका सेवन करें.

बॉडी के हिसाब से प्रोटीन का सेवन 

लोगों की बॉडी अलग-अलग होती है. कोई पतले से मस्कुलर होने के लिए जाता है, तो कोई मोटे से पतला होने के लिए. देखा जाए तो सबकी बॉडी के हिसाब से उन्हें प्रोटीन, कार्ब्स की जरूरत होती है. ऐसे में जिम जाने के बाद एक अच्छे ट्रेनर की सलाह लेने की जरूरत होती है. इसलिए जब भी जिम की शुरुआत करें तो उसके पहले जिम ट्रेनर से अपने बॉडी वेट के हिसाब से एक अच्छा डाइट प्लान जरूर बनवाएं.
 
डाइट प्लान करें 

जिम करने के बाद यह ध्यान रखना चाहिए कि हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं. इसके लिए आप अपनी बॉडी के हिसाब से एक अच्छा डाइट प्लान सेट करें. वैसे देखा जाए तो जिम करने के 30 मिनट बाद उबले अंडे और उबले चिकन का सेवन करना चाहिए. इसके साथ ही आप पीनट बटर और ब्राउन ब्रेड को भी डाइट में शामिल कर सकते हैं.

पानी की कमी न होने दें 

जिम में पसीना बहाने के बाद हमारे शरीर में पानी का स्तर कम हो जाता जिसके बाद आपको

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here