अगर आप डोसा खाने के शौकीन हैं तो आप बना सकते हैं मखाना डोसा – 24×7 Khabre Fatafat

0
9

अगर आप डोसा खाने के शौकीन हैं तो आप बना सकते हैं मखाना डोसा। यह डोसा बनाने में आसान है और हमे यकीन है यह खाकर आपको आनंद आ जाएगा। मखाना डोसा सेहत के लिए फायदेमंद है और इसको खाने से आपको कई लाभ होंगे।

मखाना डोसा बनाने के लिए सामग्री-
मखाना – 2 कटोरी
आलू उबले – 2-3
देसी घी – 1/2 कटोरी
जीरा – 1 टी स्पून
हरी मिर्च – 3-4
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
काली मिर्च – 1/4 टी स्पून
तेल – जरुरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार

मखाना डोसा बनाने की विधि- मखाना डोसा बनाने के लिए सबसे पहले मखाने लें और उन्हें पानी में भिगोकर 15-20 मिनट के लिए रख दें। तय समय के बाद मखाने पानी से निकालें और मिक्सर जार में डाल दें। इसमें ऊपर से हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च और स्वादानुसार नमक डालकर थोड़ा सा पानी डाल दें। इसके बाद इस मिश्रण को ब्लेंड कर घोल तैयार कर लें। अब इस घोल को एक बर्तन में डाल दें और उसमें आधा चम्मच घी डालकर 1 मिनट तक अच्छी तरह से फेंट लें। इसके बाद घोल को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब उबले आलू लें और उनके छिलके उतारकर छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। इसके बाद एक कड़ाही में थोड़ा सा घी/तेल डालकर गर्म करें।

तेल गर्म हो जाए तो जीरा, हरी मिर्च डालकर चटकने दें। इसके बाद इसमें आलू डालकर कुछ देर तक भूनें और फिर हरी धनिया पत्ती डाल दें। इसके बाद एक बाउल में फ्राइड आलू निकाल लें और ऊपर से हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर दें। इसके बाद एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें। इस बीच मखाने का घोल लेकर उसे एक बार और अच्छे से फेंट लें। तवा गर्म होने के बाद उसके बीच में कटोरी की सहायता से मखाना घोल डालकर डोसे जैसा फैलाएं और सेकें। इसे तब तक सेकें जब तक कि इसका रंग गोल्डन ब्राउन न हो जाए। इसके बाद इसे फोल्ड कर एक प्लेट में निकाल लें। इसी तरह पूरे घोल के डोसे तैयार कर लें। आपका मखाना डोसा तैयार हो चुका है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here