पाकिस्तान की जोड़ी बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान को अलग करने की मांग उठी – 24×7 Khabre Fatafat

0
11

पाकिस्तान टीम को एशिया कप के अपने पहले मैच में भारत के खिलाफ बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद शोएब अख्तर और वसीम अकरम ने बाबर आजम-मोहम्मद रिजवान की आलोचना की है. अब पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच मिकी आर्थर ने कहा कि बाबर आजम और रिजवान की ओपनिंग जोड़ी को अलग करना चाहिए.

इस दिग्गज ने दिया बड़ा बयान 

पाकिस्तान के पूर्व मुख्य कोच मिकी आर्थर का ने ESPNक्रिकइंफो में कहा, ‘मुझे लगता है कि उन्हें बाबर और रिजवान को अलग करना चाहिए. फखर को सलामी बल्लेबाज की जिम्मेदारी संभालनी चाहिए. यह अलग-अलग तरीके के बल्लेबाज हैं.’ बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी पारी नहीं खेल पाए. 

प्लान के मुताबिक बनाएं टीम 

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, ‘आगे के प्लान के मुताबिक जब मैं पाकिस्तान के साथ था और हम टी20 क्रिकेट में अच्छा कर रहे थे, तो हम पहले 160 रन बनाने वाले बल्लेबाजों को क्रम में लगाते थे. हम सबसे अच्छी टीम बनाया करते थे और यह हमारे लिए काफी अच्छी बात होती थी.’
 
बुरी तरह से फ्लॉप हुए बाबर-रिजवान 

भारत के खिलाफ बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुए. बाबर आजम ने 10 रन बनाए. वहीं, रिजवान ने 42 गेंदों में 43 रन बनाए. रिजवान ने पारी को आगे बढ़ाने की कोशिश की, लेकिन हार्दिक पांड्या ने उन्हें शॉट पिच गेंद पर शिकार बनाया. मिडिल ऑर्डर में पाकिस्तान के पास कोई अनुभवी बल्लेबाज नहीं है. इसी वजह से उन्हें भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here