सेल्फ क्लेम क्रिटिक कमाल राशिद खान को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

सेल्फ क्लेम क्रिटिक कमाल राशिद खान (KRK) को पुलिस ने गिरफ्तार में लिया है। कमाल राशिद खान के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। कमाल राशिद खान द्वारा साल 2020 में किए गए एक विवादित ट्वीट को लेकर पुलिस ने उन पर कार्रवाई की है। मुंबई के एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया।

आज होगी KRK की कोर्ट में पेशी
मुंबई पुलिस ने बताया कि उन्हें आज ही बोरीवली कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें कि कमाल राशिद खान आए दिन अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। KRK आए दिन किसी न किसी फिल्म या सेलेब्रिटी के बारे में गलतबयानी कर देते हैं जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल भी किया जाता है।

किस ट्वीट को लेकर हुई है गिरफ्तारी?
हालांकि अभी तक ये साफ नहीं है कि किस ट्वीट के चलते उन्हें अरेस्ट किया गया है लेकिन साल 2020 में उन्होंने ऋषि कपूर और इरफान खान के बारे में एक आपत्तिजनक ट्वीट किया था, जिसको लेकर उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। युवा सेना की कोर कमेटी के सदस्य राहुल कनल के द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर ये FIR दर्ज की गई थी।

किस धारा के तहत दर्ज है मामला?
एक रिपोर्ट के मुताबिक 30 अप्रैल को KRK ने ऋषि कपूर को हॉस्पिटल में एडमिट किए जाने के बारे में लिखा था कि उन्हें अभी मरना नहीं चाहिए क्योंकि वाइन शॉप बस खुलने ही वाली हैं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी से बातचीत के आधार पर PTI ने अपनी रिपोर्ट में लिखा कि धारा 294 के तहत KRK के खिलाफ मामला दर्ज था।

सलमान खान ने किया था केस
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब कमाल राशिद खान अपने ट्वीट को लेकर विवादों में आए हैं। इससे पहले सुपरस्टार सलमान खान ने उन पर मानहानि का केस कर दिया था। इसके अलावा एक बार KRK का ट्विटर हैंडल सस्पेंड भी किया जा चुका है जिसके बाद उन्होंने सुसाइड करने की धमकी दे डाली थी।

उगाही करने का लगा था आरोप
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन ने फिल्म शिवाय की रिलीज के वक्त कमाल राशिद खान का एक ऑडियो टेप शेयर किया था जो कि खूब वायरल हुआ था। अजय देवगन ने ट्वीट शेयर करते हुए आरोप लगाया था कि कमाल राशिद खान फिल्म का अच्छा रिव्यू करने के लिए पैसा वसूलने की कोशिश करते हैं और ऐसा नहीं करने पर निगेटिव बातें फैलातें हैं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here