भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह का आज 29वां बर्थडे, देखें सेलिब्रेशन – 24×7 Khabre Fatafat

0
16

बिग बॉस रियलिटी शो में अपने बिदांस अंदाज में नजर आने वाली भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह का आज यानि 30 अगस्त को बर्थडे है। अक्षरा ने खुद इसकी जानकारी फैन्स को वीडियो शेयर करके दी। अक्षरा ने वीडियो में हैपी बर्थडे टू मी.. सॉन्ग भी गाया 

अक्षरा सिंह मना रही हैं 29वां बर्थडे 
भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह अपना 29वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम पर फैन्स को एडवांस में ही बर्थडे की बधाईयों के लिए शुक्रियाअदा करती नजर आईं। अक्षरा सिंह ने इस वीडियो में बोला, जब तक इंडिया में 12 बजेंगे और आप सब मुझे कॉल और मैसेज करेंगे उसके लिए एडवांस में शुक्रिया। मैं अपना बर्थडे फ्लाइट में सेलिब्रेट करूंगी।’ रिपोर्ट्स की मानें, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस बार दुबई में अपना बर्थडे सेलिब्रेट करेंगी।  

फ्लाइट अटेंडेंट्स के साथ अक्षरा ने किया बर्थडे सेलिब्रेट 
अक्षरा सिंह ने अपनी लेटेस्ट इंस्टा स्टोरी में फ्लाइट में बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो पोस्ट किया है। वीडियो में फ्लाइट अटेंडेंट्स अक्षरा के लिए छोटा सा केक लेकर आती नजर आ रही हैं और अक्षरा ये देखकर चौंक जाती हैं। अक्षरा कहती हैं, ‘फ्लाइट में बर्थडे सेलिब्रेशन की ये छोटी सी व्यवस्था, तुम लोगों ने मेरा दिन बना दिया बहुत बहुत शुक्रिया।’ अक्षरा को उनके फैंस की ओर से ढेरों बधाई संदेश मिल रहे हैं। फैंस इंस्टा पर लिख रहे हैं- भोजपुरी क्वीन अक्षरा को हैप्पी बथर्ड, एक फैंन ने लिखा- ‘आप जियो हजारो साल ये है मेरी कामना, हैप्पी बर्थडे मेरी सबसे फेवरेट मैडम जी और आपको दुनिया की सारी खुशी मिले यही मेरी दुआ है।’ 

भोजपुरी वायरल वीडियो गर्ल हैं अक्षरा 
भोजुपरी इंडस्ट्री में अक्षरा सिंह जाना माना नाम बन चुकी हैं। इस कलाकार के हर एक वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं। सोशल मीडिया पर अक्षरा की अच्छी खासी  फैंन फॉलोविंग है। इंस्टाग्राम पर अक्षरा के 4.5 मिलियन  फॉलोवर्स हैं। बता दें अक्षरा सिंह ने भोजपुरी सिनेमा में साल 2010 में फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद एक के बाद एक हिट फिल्मों और गानों का सिलसिला अभी भी जारी है। 

लव लाइफ के रहे खूब चर्चे
अक्षरा सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहीं। बिहार के पटना में जन्मी अक्षरा ने भोजपुरी सिनेमा को कई हिट फिल्में दी हैं। उनके गाने भी फैंस की जुवान पर छाए रहते थे। लेकिन अक्षरा सबसे ज्यादा अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में रही हैं। अक्षरा और पवन सिंह का लव एंगल भोजपुरी सिनेमा में सुर्खियों में रहा।  लगभग तीन साल तक अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में रहे। अक्षरा पवन सिंह के साथ शादी करना चाहती थीं लेकिन पवन सिंह ने एक दिन अचानक ज्योति सिंह से शादी रचा ली और फिर दोनों के रास्ते अलग अलग हो गए। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here