RGR Olympics: कल से राजस्थान में खेलों का महाकुंभ, मैदान में दिखेगा ‘लगान’ जैसा नजारा, देखें यह तस्वीरें

0
14

राजस्थान में कल से खेलों का महाकुंभ राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक शुरू होने वाला है। प्रदेश के लगभग सभी गांव में खेलों के इस महाकुंभ की तैयारियों जोरों से चल रहीं हैं। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग और युवाओं की टीमें अपने-अपने खेल का अभ्यास करने में जुटी हुईं है। खास बात है कि इस महाकुंभ में बच्चों के दादा-दादी, चाचा-चाची, नाना-नानी और मम्मी-पापा भी खलते नजर आएंगे। सरकार ने ग्रामीण ओलंपिक में भाग लेने के लिए किसी तरह की उम्र तय नहीं की है। ऐसे में खेलों के इस आयोजन में सभी लोग भाग ले रहे हैं। आइए अब देखते हैं ग्रामीण ओलंपिक से जुड़ी कुछ तस्वीरें और इसके बारे में भी जानिए…। 

30 लाख खिलाड़ी भाग लेंगे, दो लाख टीमें बनाई गईं 

राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक के लिए सरकार ने 40 करोड़ रुपये खर्च करेगी। इस ओलंपिक में प्रदेश के 30 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें दो लाख टीमें बनाई गई हैं। जिनमें महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग, लड़के और लड़कियां शामिल हैं। खेलों के आयोजन के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान तैयार किए गए हैं। यहां खिलाड़ियों को सभी तरह की सुविधाएं भी दी जाएंगी।

जानें कब और कैसे होगा आयोजन  

ग्रामीण ओलंपिक की शुरुआत कल 29 अगस्त से हो रही है और यह पांच अक्टूबर तक चलेगा। सोमवार से एक सितंबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर खेलों का आयोजन होगा। इसी तरह से 12 से 15 सितंबर तक ब्लॉक स्तर पर, 22 से 25 सितंबर तक जिला और राज्य स्तर पर 2 से 5 अक्टूबर तक आयोजन होगा। खेल विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय प्रशासन की साझेदारी से ग्रामीण ओलंपिक का आयोजन जाएगा। 

ओलंपिक में खेले जाएंगे यह छह खेल

  • कबड्डी: बालक और बालिका दोनों वर्ग में खेली जाएगी 
  • शूटिंग बॉल:  सिर्फ बालक वर्ग में आयोजित होगी 
  • खो-खो: सिर्फ बालिक वर्ग में आयोजित होगी 
  • वॉलीबॉल: बालक और बालिका दोनों वर्ग में खेली जाएगी 
  • टेनिसबॉल क्रिकेट: बालक और बालिका दोनों वर्ग में होगा आयोजन
  • हॉकी: बालक और बालिका दोनों वर्ग में खेली जाएगी
किस वर्ग से कितने खिलाड़ी 

ग्रामीण ओलंपिक में प्रदेश के 44795 गांव, 11341 ग्राम पंचायत और 325 ब्लॉक से 30 लाख खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इसमें 20 लाख पुरुष और 10 लाख महिला खिलाड़ी शामिल हैं। एक खास बात यह भी है कि 10 लाख महिला खिलाड़ियों में से 38309 ने सिर्फ खो-खो के लिए ही पंचीयन कराया है। इस खेल में सबसे ज्यादा महिलाएं हिस्सा ले रही हैं।

इस खेल में इतनी महिला खिलाड़ी 

 

खेल   महिला खिलाड़ी
खो खो 5,38,309
कबड्डी 2,43,746
वालीबॉल 61,882
टेनिस बॉल क्रिकेट 39,931
हाॅकी 37,636 


एक खासियत यह भी

ग्रामीण ओलंपिक की एक खास बात यह भी है कि मैदान पर मां-बेटी, देवरानी-जिठानी सहित अन्य रिश्तेदार एक दूसरे के खिलाफ और एक दूसरे के साथ खलते हुए नजर आएंगे। वहीं, आयोजन को लेकर लोगों का कहना है कि खेल के दौरान मैदान पर आमिर खान की लगान फिल्म जैसा नजारा दिखाई देगा।  

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here