एशिया कप में पाकिस्तान या भारत किसका पलड़ा है भारी जाने – 24×7 Khabre Fatafat

0
15

28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान की टीम अपने एशिया कप अभियान की शुरुआत करेगी। एशिया कप में दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है।

भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी आपस में खेलती है दर्शकों को एक रोमांचक मैच देखने को मिलता है। दोनों टीमों ने अब तक कई यादगार लम्हें दिए है जिसे शायद कोई फैंस भूल पाएगा। एशिया कप में इन दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात करें तो टीम इंडिया यहां भी पाकिस्तान पर भारी पड़ती नजर आती है। एक बार फिर से दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में भिड़ने के लिए तैयार है। दोनों टीमों के बीच की राइवलरी को समझ सकें इससे पहले इन दोनों के बीच अब तक हुए मैचों के आंकड़ो पर नजर डाल लेते हैं जिससे साफ हो जाएगा कि कौन सी टीम किस पर भारी रही है?

हेड टू हेड रिकॉर्ड– इन दोनों टीमों के बीच ओवरऑल हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो टेस्ट और वनडे में पाकिस्तान की टीम लीड करती है लेकिन जब किसी टूर्नामेंट के आंकड़ो की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी नजर आता है। एकदिवसीय मैचों में, पाकिस्तान 73-55 से आगे है जबकि टेस्ट मैचों में भारत 12-9 से आगे है।

सर्वाधिक रन रोहित के नाम-

T20I में, भारत के कप्तान रोहित शर्मा 132 T20I में 32.28 के औसत और 140.26 के स्ट्राइक रेट से 3487 रन के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। भारत के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं। उन्होंने 99 T20I में 50.12 की शानदार औसत और 137.66 की स्ट्राइक रेट से 3308 रन बनाए हैं।

पाकिस्तान के लिए, कप्तान बाबर आज़म 74 T20I में 45.52 के औसत और 129.44 के स्ट्राइक रेट से 2686 रन बनाकर चार्ट में सबसे आगे हैं।

सर्वाधिक विकेट– इस सूची में दोनों टीमों की तरफ से स्पिन गेंदबाजों का दबदबा रहा है। भारत की तरफ से जहां युजवेंद्र चहल ने 62 मैचों में 79 विकेट हासिल किए हैं तो वहीं पाकिस्तान की तरफ से शादाब खान के नाम 64 मैचों में 73 विकेट है। आज के मैच में भी दोनों गेंदबाज आमने-सामने हो सकते हैं। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here