गुरु ग्रंथ साहिब के 419वें प्रकाशोत्सव को समर्पित ,फूलों से सजा विशेष दीवान – 24×7 Khabre Fatafat

0
41

गुरु ग्रंथ साहिब के 419वें प्रकाशोत्सव को समर्पित तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन रविवार को गुरुद्वारा नाका हिंडोला में विशेष दीवान सजाया गया। फूलों से सजे दीवान हाल में संगत ने मत्था टेंका। सुबह से लेकर शाम तक विशेष आयोजन हुए।

 गुरु ग्रंथ साहिब के 419वें प्रकाशोत्सव को समर्पित तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन रविवार को गुरुद्वारा नाका हिंडोला में विशेष दीवान सजाया गया। फूलों से सजे दीवान हाल में संगत ने मत्था टेंका। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बग्गा ने बताया तीन दिवसीय आयोजन के अंतिम दिन रविवार को सुबह से लेकर दोपहर बाद तक विशेष आयोजन हुए।

रागी भाई भुपिंदर सिंह ने शबद कीर्तन द्वारा समूह संगत को निहाल किया। महासचिव सतपाल सिंह मीत ने बताया कि ज्ञानी अमृतपाल सिंह ने गुरुग्रंथ साहिब पर प्रकाश डाला। रागी भाई राजिन्दर सिंह, ज्ञानी सुखदेव सिंह, माता गुजरी सत्संग सभा की महिलाएं व सिमरन साधना परिवार एवं केकेएनएस गुरमति संगीत के बच्चों  ने हिस्सा लिया। लंगर के साथ प्रकाशोत्‍शव का समापन हुआ।गुरुद्वारा मानसरोवर कानपुर रोड में दीवान की शुरुआत सुबह नितनेम, सुखमनी साहिब के पाठ के साथ हुई। रागी भाई लाखन सिंह ने शबद पेश किया तो मुख्य ग्रंथी ने संगत को गुरुग्रंथ सहिब महाराज के इतिहास के बारे में बताया । हजूरी रागी भाई लाखन सिंह ने शबद कीर्तन करते हुए दीवान की समाप्ति की उपरांत अध्यक्ष संपूर्ण सिंह बग्गा, उपाध्यक्ष यशपाल सिंह एवं सचिव गगनदीप सिंह बग्गा ने संगत को बधाई देकर गुरुग्रंथ साहिब की वाणी को जीवन में उतारने का संदेश दिया। गुरुद्वारा आशियाना के चेयरमैन जेएस चड़्ढा के संयोजन में दीवान सजाया गया। गुरुद्वारा यहियागंज के अध्यक्ष डा. गुरमीत सिंह ने बताया कि सुबह दीवान व लंगर के साथ प्रकाशोत्सव हुआ। गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी ने बताया कि बच्चों को गुरुवाणी की जानकारी दी गई। दीवान के साथ लंगर हुआ। गुरुद्वारा आलमबाग, कृष्णानगर, वीआइपी रोड, सिंगार नगर, इंदिरानगर व चंदरनगर समेत सभी गुरुद्वारों में दीवान के साथ लंगर हुआ।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here